
इसकी खुशबू और स्वाद में यह बिल्कुल गुलाब जामुन की तरह ही लगता है। इस फल के अंदर एक गोल बीज रहता है। जानकारों के अनुसार इस फल के बीज व पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इसके बीज और पत्तों को सुखाकर पाउडर बनाकर खाने से यह शुगर पर नियंत्रण करने में सहायक है। वर्तमान में यह फल बाजार के अलावा आनलाइन भी मिल रहा है। जो कि एप्पल रोज गुलाब जामुन फल के नाम से मिलता है। जिसकी कीमत चार सौ रुपये प्रति किलो के लगभग है। निधि थपलियाल (उद्यान अधिकारी, देहरादून) ने बताया कि यह एक उष्णकटिबंधीय पौधा है। इसका एक बड़ा वृक्ष होता है। जिसकी उत्पत्ति पूर्वी भारत में है। परंतु अब यह सभी जगह उत्पन्न हो रहा है। इसके लिए तापमान 25 डिग्री से 40 डिग्री तक अनुकूल है।
इसके फलों से गुलाब की महक आती है। इसका फल भी स्वादिष्ट होने के साथ ही इससे विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मिलता है। जो इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक है। परंतु इस फल को अभी अधिक प्रसिद्धि न मिलने के कारण लोग को इसकी अधिक जानकारी नहीं है। इस पेड़ को लोग अपने बगीचे में लगाकर इस फल का स्वाद व इसके गुणों का लाभ ले सकते हैं।
--आईएएनएस
स्मिता/एएनएम