Samachar Nama
×

समुद्र में तैरती नजर आई रहस्यमयी मछली, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप !

समुद्र में तैरती नजर आई रहस्यमयी मछली, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप !

इस दुनिया में तरह-तरह के लाखों-करोड़ों जानवर रहते हैं, जिनमें से कई तो हम रोज देखते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं जो बहुत दुर्लभ हैं। उन्हें कभी कभार ही देखा जाता है। वहीं, धरती पर और समुद्र की गहराइयों में रहने वाले कुछ जीव ऐसे भी हैं, जो बिल्कुल भी दिखाई नहीं देते और जब इन्हें देखा जाता है तो ये लोगों को हैरान कर देते हैं। कई बार ऐसे-ऐसे अजीबोगरीब जीव देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर सभी के होश उड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर आजकल इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेहद ही अजीबोगरीब जीव देखा जा सकता है। अब इस अजीबोगरीब जीव को देखकर लोग हैरान हैं कि आखिर ये क्या चीज है?

यह अजीबोगरीब जीव देखने में थोड़ा ऑक्टोपस जैसा लगता है, लेकिन इस जीव के कई पैर हैं, जो पक्षियों के पंखों की तरह दिखते हैं। सागर की गहराइयों में ये पंख ऐसे लहरा रहे हैं जैसे हवा में उड़ रहे हों। कहा जा रहा है कि यह एक रहस्यमयी मछली है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह मछली कितनी अजीब लग रही है, जो कुछ-कुछ ऑक्टोपस और जेलीफिश जैसी दिखती है। आमतौर पर माना जाता है कि अंतरिक्ष में रहस्यमय जीव हो सकते हैं, लेकिन समुद्र की अनंत गहराइयों में भी ऐसे रहस्य छिपे हैं, जिनके बारे में धरती पर रहने वाले लोग भी नहीं जान पाए हैं। ये रहस्यमयी मछली भी इसका उदाहरण हो सकती है।

समुद्र में तैरती इस रहस्यमयी मछली का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ID @OTerrifying द्वारा शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'प्रशांत महासागर में तैरती रहस्यमयी मछली'। महज 20 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 29 लाख यानी 29 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं.

Share this story