
भारत के आखिरी गांव के बारे में आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश का सबसे ऊंचा गांव कहां है? आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ देश का सबसे ऊंचा गांव है बल्कि दुनिया का सबसे ऊंचा गांव भी है। यह गांव हिमाचल प्रदेश में है और इसका नाम कौमिक है। 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी के बारे में आपने बहुत सुना होगा।
इस गांव में कई दर्शनीय स्थल और मठ हैं। गांव के मौसम की बात करें तो भीषण गर्मी के बीच भी यहां का तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच बना रहता है. यहां घूमने के लिए आप प्राइवेट टैक्सी ले सकते हैं। काजा शहर से टैक्सी द्वारा यहां पहुंचने में लगभग 45 मिनट लगते हैं। यहां मंगलवार और शनिवार को भी बसें चलती हैं, जो आपको लगभग 90 मिनट में कौमिक गांव ले जाती हैं। इस बीच आप रास्ते में कई खूबसूरत नजारे भी देख सकते हैं। यहां 500 साल पुराना लुंडुप त्सेमो गोम्पा बौद्ध मठ अवश्य देखना चाहिए। इसके अलावा मैत्रेय बुद्ध या भविष्य बुद्ध मठ है जहां दिन में दो बार पूजा की जाती है, लेकिन महिलाओं को प्रवेश नहीं दिया जाता है। इसके अलावा भी घूमने लायक कई जगह हैं। अगर आप एडवेंचर लवर हैं तो यहां कई छोटी-बड़ी पहाड़ियां हैं, जो हाइकिंग के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं।