
दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जो लोगों को हैरान कर देती हैं। आपने कई पत्थर देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी ऐसा पत्थर देखा है जो टूटते ही खून बहने लगे? जी हां, शायद आपको यकीन न हो लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी पत्थर के बारे में... इस रहस्यमयी पत्थर को दुनिया भर में 'मनपौरा चिलेंसिस' के नाम से जाना जाता है। यह अनोखा पत्थर दक्षिण अमेरिकी देशों चिली और पेरू के समुद्र तल में बड़ी संख्या में पाया जाता है।
पत्थर टूट जाए या जमीन पर गिर जाए तो खून बहने लगता है। हैरानी की बात यह है कि पत्थर के अंदर खून के साथ मांस भी पाया जाता है, जिसकी बाजार में काफी मांग है। दरअसल यह कोई पत्थर नहीं बल्कि एक समुद्री जीव है, जो देखने में बिल्कुल पत्थर जैसा दिखता है। यह सांस भी लेता है, भोजन करता है और सामान्य जानवरों की तरह जन्म देता है।हालांकि, इस पत्थर के मांस से विभिन्न खाद्य पदार्थ और सलाद बनाए जाते हैं, जबकि स्थानीय लोग इसे कच्चा खाते हैं। हालाँकि, इस पत्थर को खोजना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि यह समुद्र की गहराई में पाया जाता है।