Samachar Nama
×

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में खर्च हो गए 6 लाख, आखिर क्या है माजरा? वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में खर्च हो गए 6 लाख, आखिर क्या है माजरा? वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आमतौर पर कुछ हजार रुपये खर्च होते हैं, लेकिन एक शख्स का अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उसने दावा किया कि लाइसेंस हासिल करने में उसके करीब 6 लाख रुपये खर्च हो गए। इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर जमकर बहस शुरू हो गई।

दरअसल, यह मामला भारत का नहीं बल्कि नॉर्वे में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का बताया जा रहा है। वहां लाइसेंस पाने की प्रक्रिया काफी लंबी और सख्त मानी जाती है। वायरल पोस्ट में शख्स ने बताया कि उसे लाइसेंस हासिल करने में करीब 2 साल का समय लगा और कई चरणों से गुजरना पड़ा।

नॉर्वे में सिर्फ कार चलाना आना ही काफी नहीं माना जाता। वहां ड्राइविंग ट्रेनिंग, सुरक्षा नियमों की समझ, अलग-अलग टेस्ट और प्रैक्टिकल अनुभव पर काफी जोर दिया जाता है। इसी वजह से ट्रेनिंग, क्लास और टेस्ट की फीस मिलाकर खर्च काफी बढ़ जाता है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस अनुभव को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने कहा कि इतना महंगा लाइसेंस सिस्टम लोगों को बेहतर और सुरक्षित ड्राइवर बनाने के लिए है, जबकि कुछ ने इसे काफी ज्यादा खर्चीला बताया।

वहीं, भारत में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को लेकर भी अक्स चर्चा होती रहती है। कई जगहों पर लोग एजेंट या बिचौलियों के जरिए काम जल्दी करवाने की शिकायत करते हैं, हालांकि आधिकारिक प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी उपलब्ध है। फिलहाल वायरल पोस्ट ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ एक दस्तावेज है या फिर सुरक्षित ड्राइविंग की पूरी ट्रेनिंग का प्रमाण होना चाहिए?

Share this story

Tags