दुनिया की 5 अजीबो-गरीब जगहें जहाँ इंसानों के जाने पर लगा है सख्त प्रतिबन्ध, वजह जान आपका भी दिमाग पद जाएगा सुन्न

दुनिया भर में घूमने वाले लोग धरती पर मौजूद हर जगह पर जाना चाहते हैं। लोग खूबसूरत बीच, पहाड़, भूतिया जगह और रहस्यमयी जगहों पर भी जाना चाहते हैं। दुनिया भर में कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां हर साल हजारों लोग घूमने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां पर्यटकों का जाना प्रतिबंधित है। इनमें से एक जगह भारत में भी है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट
स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट नॉर्वेजियन आर्कटिक के पर्माफ्रॉस्ट में स्थित है। भविष्य में दुनिया में होने वाली भयावह घटनाओं की आशंका को देखते हुए यहां पौधों के बीजों को संरक्षित करने के लिए एक वैश्विक भंडार है। इसका उद्देश्य जैव विविधता की रक्षा करना है। आम लोगों को इस जगह पर जाने की अनुमति नहीं है।
एरिया-51
अमेरिका के नेवादा में रेगिस्तान के बीचों-बीच स्थित एरिया-51 एक गुप्त जगह है। इस जगह को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। एरिया-51 में किसी को जाने की अनुमति नहीं है। यहां हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है। कुछ षड्यंत्र सिद्धांतों का दावा है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है। कहा जाता है कि अमेरिका यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है। इस जगह के बारे में अमेरिका के लोगों को भी नहीं पता था, लेकिन साल 2013 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने पहली बार एरिया-51 के बारे में दुनिया को बताया। एरिया 51 को आधिकारिक तौर पर मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयरफोर्स फैसिलिटी सेंटर के नाम से जाना जाता है। लेकिन अमेरिकी वायुसेना का यह परीक्षण स्थल रहस्यमयी माना जाता है जिसकी चर्चा हमेशा होती रहती है।
सेंटिनल आइलैंड
भारत के नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर बाहरी लोगों का जाना सख्त मना है। अंडमान के नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड पर नेग्रिटो समुदाय के लोग रहते हैं। इनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है और ये पूरी तरह से अलग-थलग रहते हैं। नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड सेंटिनली जनजाति के मूल लोगों का घर है। यह जगह एक संरक्षित क्षेत्र है। जनजाति की जीवनशैली और बाहरी लोगों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए उन्हें यहां जाने की अनुमति नहीं है।
चेरनोबिल
फिलहाल यूक्रेन युद्ध क्षेत्र बन चुका है और ऐसे में दूसरे देशों के लोग वहां नहीं जा रहे हैं। लेकिन यूक्रेन का चेरनोबिल एक्सक्लूज़न ज़ोन 1986 के परमाणु आपदा का स्थल होने के कारण पृथ्वी पर सबसे प्रसिद्ध निषिद्ध स्थानों में से एक है। यहाँ लंबे समय तक विकिरण के कारण लोगों को सबसे प्रदूषित स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं है।
स्नेक आइलैंड
'इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे' ब्राज़ील के तट से दूर एक छोटा सा भूभाग है। इस जगह को आम तौर पर स्नेक आइलैंड के नाम से जाना जाता है। यहाँ बहुत ही ज़हरीले साँप पाए जाते हैं। साँपों की वजह से यह जगह खतरनाक जगहों में शामिल है। ब्राज़ील सरकार ने लोगों और साँपों की इस दुर्लभ प्रजाति की रक्षा के लिए इस द्वीप पर लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।