35 की उम्र में 15 शादियां! होटल कुक की कथित लव स्टोरी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका!
महाराष्ट्र के नासिक से जुड़ी एक चौंकाने वाली कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि 35 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर 15 लड़कियों से शादी की और लंबे समय तक अपनी इस जिंदगी को अलग-अलग लोगों से छिपाकर रखा। इस शख्स का नाम नरेंद्र शर्मा बताया जा रहा है, जो एक 5 स्टार होटल में कुक के तौर पर काम करता था।
A 35-year-old cook working at a 5-star hotel married 15 girls after wooing them!
— BHUMI (@Bhumika_2026) November 25, 2026
In other words, he allegedly used to spend 15 days with 15 different wives.
All the girls were daughters of millionaire fathers.
His name is Narendra Sharma, and he belongs to Nashik,… pic.twitter.com/GXPiubRSjW
वायरल दावे के मुताबिक, नरेंद्र शर्मा की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। आरोप है कि वह पहले लड़कियों से जान-पहचान बढ़ाता था, फिर उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी कर लेता था। हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि जिन लड़कियों से उसने शादी की, वे सभी कथित तौर पर अमीर और करोड़पति परिवारों से ताल्लुक रखती थीं।
15 लड़कियों से शादी करने का दावा
सोशल मीडिया पर फैल रही जानकारी के अनुसार, नरेंद्र शर्मा ने एक-दो नहीं बल्कि 15 लड़कियों को अपनी पत्नी बनाया था। बताया जा रहा है कि वह अलग-अलग महिलाओं के साथ अलग-अलग समय बिताता था। वायरल कहानी में यहां तक दावा किया जा रहा है कि वह करीब 15 दिनों तक एक पत्नी के साथ रहता और फिर दूसरी के पास चला जाता था।
इस तरह वह कथित तौर पर अपनी जिंदगी को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर चला रहा था। हालांकि, इन सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
अमीर परिवारों की बेटियों को बनाता था निशाना?
इस कहानी में एक और चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र शर्मा जिन लड़कियों से शादी करता था, वे सभी संपन्न परिवारों से थीं। आरोप है कि वह पहले उनका भरोसा जीतता और फिर शादी के लिए राजी कर लेता था।
सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?
एक 5 स्टार होटल में कुक की नौकरी करने वाले व्यक्ति पर इतने सारे विवाह करने का आरोप सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे रिश्तों में धोखे का मामला बता रहे हैं, तो कुछ लोग पूरे मामले की सच्चाई जानना चाहते हैं।

