चिड़ियाघर में 13 साल के गोरिल्ला ‘कियोमासा’ की मस्ती, 62 सेकंड का क्लिप जीत रहा दिल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक चिड़ियाघर में रहने वाला 13 साल का मेल गोरिल्ला ‘कियोमासा’ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। Gorilla का यह 62 सेकंड का क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें उसकी मासूम हरकतें और अनोखा व्यवहार देखकर लोग न सिर्फ हैरान हो रहे हैं, बल्कि अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं।
वीडियो में गोरिल्ला की चंचलता और इंसानों जैसे एक्सप्रेशन लोगों को काफी मनोरंजक लग रहे हैं। कई यूजर्स इसे “नेचुरल कॉमेडी” बता रहे हैं और लगातार कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बना हुआ है और पशु प्रेमियों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है।

