वंदे भारत से करें कश्मीर का सफर, इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर; यादगार बन जाएगा वेकेशन
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां आने के लिए हर कोई काफी उत्साहित रहता है। हालांकि, पिछले दिनों पाकिस्तान के हमले की वजह से लोगों में डर का माहौल बन गया था। फिलहाल हालात सामान्य हैं। अब आप यहां आराम से घूम सकते हैं। कश्मीर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, मनमोहक नजारों, पहाड़ों से लेकर झीलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं तो एक बार कश्मीर जरूर जाएं। अभी गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में आप बेहिचक कश्मीर जा सकते हैं। आपको बता दें कि कश्मीर में लगभग सभी जगहें बेहद खूबसूरत हैं। यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको कश्मीर की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में विस्तार से-
अगर आप कश्मीर जा रहे हैं तो आपको यहां एक बार कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रैक जरूर जाना चाहिए। यह कश्मीर के गंदेरबल जिले में मौजूद है। इसे यहां का सबसे मशहूर ट्रैक माना जाता है। यहां आपको स्वर्ग जैसा अहसास होगा।
उधमपुर जिले में 2024 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। यहां आपको देवदार के पेड़ों का घना जंगल और पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। आप यहां क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। यह जगह पैराग्लाइडिंग के लिए भी जानी जाती है।
अगर आप कश्मीर जा रहे हैं, तो गुलमर्ग जाना न भूलें। यहां आपको फूलों का मैदान देखने को मिलेगा। यह जगह कश्मीर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आकर आपको शांति का एहसास होगा। आप तरोताजा हो जाएंगे।
हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित दूधपथरी का नजारा बेहद खूबसूरत है। इसे दूध की घाटी कहा जाता है। यहां आपको ऊंचे पहाड़, हरियाली, झील का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।
अगर आप कश्मीर जाते हैं तो डल झील में शिकारा की सवारी जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो समझिए आपकी यात्रा अधूरी है। आपको झाल झील का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।

