Samachar Nama
×

इस न्यू ईयर आप भी परिवार के साथ जरूर करें दक्षिण भारत की सैर, खुशी से झूम उठेंगे सब

अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको दक्षिण भारत की कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने बच्चों के साथ कहां मौज-मस्ती कर सकते हैं...........
'''''''''''''''''''

अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको दक्षिण भारत की कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने बच्चों के साथ कहां मौज-मस्ती कर सकते हैं।

ऊटी

ऊटी दक्षिण भारत के तमिलनाडु में नीलगिरी की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। अपनी खूबसूरती के कारण इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घास के मैदान और झीलें और झरने ऊटी की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। बच्चों के साथ घूमने के लिए ऊटी भी सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। नीलगिरी की घाटियों में चलने वाली टॉय ट्रेन बच्चों की पसंदीदा हो सकती है। आप बच्चों के साथ चाय बागान की सैर पर भी जा सकते हैं। बच्चों के साथ ऊटी में आप ऊटी झील, पायकारा झरना, सागर झील और मुकुर्थी नेशनल पार्क जैसी बेहतरीन जगहें भी देख सकते हैं।

 

मुन्नार

केरल का मुन्नार पूरे दक्षिण भारत में एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। मुन्नार की खूबसूरती इतनी लोकप्रिय है कि देश के कोने-कोने से लोग यहां आते रहते हैं। मुन्नार हिल स्टेशन को बच्चों के लिए सबसे अच्छी पर्यावरण-अनुकूल जगह भी माना जाता है। गर्मी की छुट्टियों में बहुत से लोग बच्चों के साथ यहां आते हैं। मुन्नार में आप बच्चों के साथ नीलकुरिंजी, रोज़ गार्डन, इको पॉइंट, लक्कम वॉटरफॉल और टाटा टी म्यूजियम जैसी बेहतरीन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

 

मैसूर

अगर आप मार्च महीने में बच्चों के साथ कर्नाटक घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको मैसूर पहुंचना चाहिए। यह शहर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।मैसूर में आप बच्चों के साथ मैसूर पैलेस, वृन्दावन गार्डन, चामुंडेश्वरी मंदिर, रेलवे संग्रहालय और करणजी झील जैसी बेहतरीन जगहों का भ्रमण कर सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के साथ मैसूर चिड़ियाघर जाना न भूलें। मैसूर चिड़ियाघर में जानवरों को देखकर बच्चे निश्चित रूप से खुशी से उछल पड़ेंगे।

Share this story

Tags