
घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन घूमने के लिए जगह ढूंढना एक बड़ा काम लगता है। कई बार घूमने की जगह को लेकर सहमति नहीं बन पाती है, अंत में लोग प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अब आपको अपना प्लान कैंसिल नहीं करना पड़ेगा. इस लेख में हम आपको घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें बताएंगे। अगर आप इन जगहों पर जरूर जाएं।
केरल राज्य में स्थित मुन्नार देश के प्रसिद्ध मना-फिरना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन घूमने के लिए जगह ढूंढना एक बड़ा काम लगता है। कई बार घूमने की जगह को लेकर सहमति नहीं बन पाती है, अंत में लोग प्लान कैंसिल कर देते हैं। लेकिन अब आपको अपना प्लान कैंसिल नहीं करना पड़ेगा. इस लेख में हम आपको घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें बताएंगे। अगर आप इन जगहों पर जरूर जाएं।र्यटन स्थलों में से एक है। प्रकृति प्रेमियों के लिए मुन्नार सबसे अच्छी जगह है। यहां हर तरफ हरियाली, चाय के बागान और कई खूबसूरत जगहें हर किसी का मन मोह लेती हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ शांतिपूर्ण माहौल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मुन्नार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगा। मुन्नार में कुंडला झील, नीलकुरिंजी, अट्टुकल झरना जैसी घूमने लायक जगहें हैं।
तमिलनाडु राज्य में स्थित, कोडईकनाल भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां बादलों से ढकी पहाड़ियां, झरने, कोहरे से ढकी चट्टानें बेहद खूबसूरत लगती हैं। कोडाइकनाल झील, बियर शोला फॉल्स, डॉल्फिन नोज़ पॉइंट, शेम्बगनूर संग्रहालय, बेरिजम झील और कुक्कल गुफाएं घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से कुछ हैं।
महाराष्ट्र में स्थित लोनावला बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत हो जाता है। लोनावला में रिमझिम बारिश और बादलों को छूते पहाड़ एक अलग ही सुकून का एहसास देते हैं। अगस्त के महीने में अक्सर कपल्स यहां घूमने आते हैं। यहां लोनावला झील, पावना झील, राजमाची पॉइंट और टाइगर पॉइंट जैसी जगहें देखी जा सकती हैं।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अगस्त में गर्मी कम होती है। इस दौरान यहां आसानी से पैदल जाया जा सकता है। अगर आपको किलों, महलों, ऐतिहासिक स्मारकों को देखना और उनके बारे में जानना पसंद है तो जयपुर आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। जयपुर में घूमने के लिए आमेर किला, हवा महल, जल महल, नाहरगढ़ किला जैसी कई जगहें हैं। इसके अलावा, राजस्थली, जौहरी बाज़ार, एमआई रोड, बारी, नेहरू बाज़ार और बापू बाज़ार जैसे कई लोकप्रिय शॉपिंग स्थान हैं।