जन्नत से कम नहीं राजस्थान की ये जगह, एक बार गए तो नहीं करेगा वापस आने का मन

अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने के साथ-साथ लोगों को अलग-अलग संस्कृति का अनुभव करने में भी मदद करता है। इसी मौके पर आज हम आपको राजस्थान की ऐसी कुछ जगहों (Rajasthan Famous Tourist Places) के बारे में बताने वाले हैं, जहां (Rajasthan Destination) आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।
माउंट आबू- पहाड़ों की रानी
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, माउंट आबू, गर्मियों में ठंडक का अहसास कराता है। इस मौसम में यहां जाना बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। दिलवाड़ा मंदिर और नक्की झील यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। आपको बता दें कि नक्की झील भारत की पहली कृत्रिम झील है और दिलवाड़ा मंदिर श्वेतांबर जैन मंदिरों का समूह है, जिन्हें 11वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था।
बांसवाड़ा- सौ द्वीपों का शहर
बांसवाड़ा की प्राकृतिक सुंदरता आपको मोहित कर देगी। यहां के सौ से ज्यादा टापू और माही सागर बांध देखने लायक हैं। इस जगह काफी हरियाली देखने को मिलती है और पानी भी काफी ज्यादा है। इस कारण इसे राजस्थान का चेरापुंजी भी कहा जाता है। बांस और सागवान के जंगलों से घिरा ये शहर देखने में बेहद खूबसूरत नजर आता है।
उदयपुर- झीलों की रानी
उदयपुर की खूबसूरत झीलें आपको मोहित कर देंगी। पिछोला झील पर नौका विहार करना, या जग मंदिर के दर्शन करना, उदयपुर में आपके लिए एक यादगार अनुभव होगा। साथ ही, आप यहां दुनिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि उदयपुर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। साथ ही, उदयपुर में घूमने और शॉपिंग करने की भी कई जगहें हैं।