Samachar Nama
×

इस अप्रैल आप भी किसी स्पेशल के साथ देश की इन हसीन जगहों का जरूर करें दीदार, किसी सपने से कम नहीं होगा यहां घूमना

अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए किसी ठंडी जगह की यात्रा करना सबसे सुखद काम होता है। इसीलिए कई लोग अप्रैल में परिवार........
lllll

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए किसी ठंडी जगह की यात्रा करना सबसे सुखद काम होता है। इसीलिए कई लोग अप्रैल में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों की तलाश शुरू कर देते हैं।अगर आप भी अप्रैल महीने में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने के साथ-साथ आप खूब मौज-मस्ती और रोमांच भी कर सकते हैं।

डलहौजी

हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कई बेहतरीन और अद्भुत जगहें हैं, लेकिन अगर आप अप्रैल के महीने में जा रहे हैं तो आपको डलहौजी जाना चाहिए, क्योंकि गर्मियों में घूमने के लिए डलहौजी सबसे अच्छी जगह मानी जाती है।हिमाचल की खूबसूरत वादियों में बसा डलहौजी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। ऊँचे-ऊँचे पहाड़, घने जंगल, मनमोहक झीलें-झरने और ठंडी हवा आपको पल भर में दीवाना बना सकती है। डलहौजी में आप परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ खजियार, सतधारा झरना चंबा, पंचपुला और कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य जैसी अद्भुत जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

;;;;;;;;;;;

गंगटोक

अगर आप हिमाचल छोड़कर पूर्वी भारत की किसी खूबसूरत और अद्भुत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको गंगटोक की खूबसूरत वादियों में जरूर पहुंचना चाहिए।समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित गंगटोक को पूर्वी भारत का स्वर्ग माना जाता है। अप्रैल के महीने में देश के लगभग हर कोने से लोग ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए यहां आते हैं। गंगटोक देश में हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर है। यहां आप नाथू ला दर्रा, ताशी व्यू पॉइंट और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

;;;;;;

मसूरी

जब चिलचिलाती गर्मी से दूर किसी खूबसूरत और शांतिपूर्ण जगह पर घूमने की बात आती है तो उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में मौजूद मसूरी का नाम जरूर लिया जाता है। इसे देश का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन भी माना जाता है।मसूरी की सुंदरता इतनी लोकप्रिय है कि इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। यहां सबसे ज्यादा ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और हरियाणा से लोग आते हैं। मसूरी में आप केम्प्टी फॉल्स, लाल टिब्बा और गन हिल जैसी कई अद्भुत जगहें देख सकते हैं।


 

Share this story

Tags