क्या आपको भी कम खर्च में बच्चों के साथ करनी है मस्ती और धमाल, तो दिल्ली की इन 7 शानदार जगहों की करें सैर
अपने बच्चों को कहां घुमाने ले जाएं, हम आपके लिए दिल्ली की 7 ऐसी बेहतरीन जगहें लेकर आए हैं, जहां आप अपने बच्चों के साथ मस्ती भी कर सकते हैं और उन्हें कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा।दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय बच्चों के लिए विशेष स्थान है। यहां आपको भारत में चलने वाली सभी ट्रेनों के मॉडल मिलेंगे, साथ ही पुरानी ट्रेनों की जानकारी भी मिलेगी। बच्चे यहां मॉडल रेलगाड़ियां देख सकते हैं और रेल यात्रा से संबंधित रोचक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। टिकट-रु. 10 से रु. 100, प्रवेश-मंगलवार से रविवार तक।
यदि आपके बच्चों को गुड़िया पसंद है, तो शंकर गुड़िया संग्रहालय उनके लिए आदर्श स्थान है। यहां दुनिया भर से आई करीब 65 हजार गुड़ियों का संग्रह है। इसके अलावा, यहां भारत के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में सजी गुड़ियां भी देखने को मिलेंगी। टिकट- वयस्क- 30 रुपये, बच्चे- 15 रुपये
सोमवार और राजपत्रित छुट्टियों पर प्रवेश बंद रहेगा।
बाल दिवस पर बच्चों के लिए गांधीजी के जीवन के बारे में जानना भी दिलचस्प हो सकता है। इस संग्रहालय में गांधीजी के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और ब्रिटिश काल के भारत की झलकियां देखी जा सकती हैं। टिकट- शुल्क, प्रवेश- सोमवार को बंद।
नेहरू प्लेनेटेरियम बच्चों और परिवार के लिए ब्रह्मांड और आकाशगंगा का अद्भुत अनुभव प्रदान करता है। यहां के स्काई थिएटर में आप और आपके बच्चे एक वास्तविक आकाशगंगा देख सकते हैं, जो किसी जादुई जगह से कम नहीं लगती। टिकट- वयस्क- 100 रुपये, बच्चे- 70 रुपये, प्रवेश- सोमवार को बंद।
दिल्ली चिड़ियाघर में बंदर, शेर, हिरण और कई अन्य जानवरों को देखना बच्चों के लिए एक मजेदार और शैक्षिक अनुभव हो सकता है। यह स्थान विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में घूमने के लिए आदर्श है। टिकट-वयस्क- 80 रुपये, वरिष्ठ नागरिक- 40 रुपये, 5 वर्ष तक के बच्चे निःशुल्क। शुक्रवार को प्रवेश बंद रहेगा।
यहां बच्चों को विज्ञान, रोबोटिक्स और प्रौद्योगिकी के बारे में आकर्षक तरीके से जानकारी मिलती है। यहां प्रदर्शित प्राचीन एवं आधुनिक विज्ञान से संबंधित मॉडल न केवल बच्चों के लिए रोचक हैं, बल्कि वे इसमें अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं। टिकट- सामान्य टिकट- 70 रुपये, प्रवेश- सप्ताह के सातों दिन।
वेस्ट टू वंडर पार्क में आप बच्चों को दुनिया के सात अजूबे दिखा सकते हैं, जिन्हें यहां प्रतिकृतियों के रूप में दिखाया गया है। ये अद्भुत वस्तुएं टूटी हुई बाइक, कार और रेल के डिब्बों जैसे अपशिष्ट पदार्थों से बनाई गई हैं। बच्चे यहां का निर्माण कार्य देखकर आश्चर्यचकित हो जाएंगे। टिकट-वयस्क- 50 रुपये, बच्चों- 25 रुपये
इस बाल दिवस पर अपने बच्चों को इन आकर्षक और शिक्षाप्रद स्थानों पर ले जाकर उनकी शिक्षा और मनोरंजन का पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा, दिल्ली में इन जगहों पर बच्चों के साथ समय बिताने से न केवल उन्हें मज़ा आएगा, बल्कि वे बहुत सी नई चीजें भी सीखेंगे!