Samachar Nama
×

 IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज के साथ करें जून में भारत के नार्थ ईस्ट की इन खूबसूरत जगहों का दीदार,नहीं करेग वापस आने का मन

देश जाने का सपना अब भारत में ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि देश में ऐसे कई जगहें, जहां जाने के बाद आपको विदेश जैसा अहसास होगा। अक्सर लोग प्राकृतिक सुंदरता........
भारत की केवल ये 5 जगहें घूम लें, विदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

देश जाने का सपना अब भारत में ही पूरा हो जाएगा। क्योंकि देश में ऐसे कई जगहें, जहां जाने के बाद आपको विदेश जैसा अहसास होगा। अक्सर लोग प्राकृतिक सुंदरता, साफ समुद्र और बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों का नजारा देखने के लिए विदेश जाते हैं। लेकिन ये सब नजारा आपको अगर भारत में ही मिल जाए, तो क्या आप वहां जाना पसंद करेंगे?

हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं जो स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को टक्कर दे सकती हैं। जम्मू-कश्मीर हो या हिमाचल प्रदेश का खजियार या चोपता, ये सभी जगहें आपको स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरती का अहसास करवाएगी। इन्हें भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद कूर्ग हिल्स स्टेशन को स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां आपको हरी-भरी हरियाली का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा। कूर्ग देश के सबसे बड़े कॉफी उत्पादक में से भी एक है। कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप इन गर्मियों में कोई ठंडी जगह तलाश रहे हैं और विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कूर्ग चले जाइए, यहां जाने के बाद आपको विदेश जैसा ही अहसास होगा।

केरल इसे आलाप्पुड़ा या आलेप्पी कहा जाता है। अल्लेप्पी हिल स्टेशन बेहद सुंदर जगह है, जो आपको वेनिस का अहसास इटली के प्रमुख नगर वेनिस का अहसास करवाएगी। अलेप्पी में आपको नहरों और बैकवाटर के माध्यम से एक ऐसी सुंदर यात्रा करने का मौका मिलेगा, जो विदेश से कम नहीं होगा।

36 द्वीपों से बना लक्षद्वीप, जिसे भारत में मालदीव के नाम से जाना जाता है। यह केवल क्रिस्टल-साफ़ पानी ही नहीं, मालदीव जैसे मिलते-जुलते वॉटर होटल और पहाड़ों के लिए भी जाना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नजारा थाईलैंड के फी फी द्वीपों की तरह लगता है। यह भारत का एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक केंद्र शासित प्रदेश राज्य है। यहां राधानगर बीच दुनिया का 7वां सबसे खूबसूरत समुद्र तट भी कहा जाता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

Share this story

Tags