10000 रुपये में मियां-बीवी और बच्चा कर आएं इन ठंडी जगहों की ट्रिप, शानदार हैं नजारे
काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच किसी प्राकृतिक जगह की सैर आपको नई ऊर्जा से भर देती है। वहीं, बच्चों की छुट्टियां होने वाली हैं और दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। ऐसे में हर कोई ठंडी जगह की तलाश में रहता है और इसके लिए हिल स्टेशन की सैर का प्लान बनाना बेस्ट रहेगा। कुछ ऐसे हिल स्टेशन हैं जो दिल्ली से महज 200 से 300 किलोमीटर की दूरी पर हैं और इन जगहों पर पहुंचने में आपको सिर्फ 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। इन जगहों की प्राकृतिक खूबसूरती और भीड़भाड़ से दूर घाटियों की शांति आपके तनाव को दूर भगा देगी। ये हिल स्टेशन परिवार के साथ घूमने के लिए भी बेस्ट हैं। अगर आप पत्नी और बच्चे के साथ यहां जाना चाहते हैं तो आपको ज्यादा बजट की जरूरत नहीं पड़ेगी। नदियों में बहता चांदी जैसा साफ पानी, हरे-भरे जंगल, हरियाली से भरे ऊंचे पहाड़,...ये सब किसे पसंद नहीं होता। वहीं, मैदानी इलाकों की गर्मी की बोरियत से छुटकारा पाने र नई शुरुआत के लिए अपने परिवार के साथ किसी ठंडी हरी-भरी जगह की सैर का प्लान बनाना जरूरी है। बच्चों के स्कूल की गर्मियों की छुट्टियां ट्रिप के लिए सबसे अच्छा समय होता है। आइए जानते हैं दिल्ली के नजदीक कुछ जगहों के बारे में।
बच्चों की गर्मियों में आप देहरादून से जा सकते हैं। ये जगह दिल्ली से 270 किलोमीटर दूर है यानी 6 घंटे में आप अपनी पसंदीदा जगह पर होंगे। यहां दो दिन और एक रात की ट्रिप बेहतरीन रहेगी। आप देहरादून में प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के साथ-साथ लच्छीवाला, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान, मिंड्रोलिंग मठ, टपकेश्वर मंदिर जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
लदिल्ली के नज़दीक हिल स्टेशन की बात करें तो आप परिवार के साथ लैंसडाउन जा सकते हैं। इस जगह को उत्तराखंड का नगीना कहा जाता है। यहाँ का शांत और साफ़ मौसम, पहाड़ों पर हरी-भरी ढलानें मनमोहक हैं। लैंसडाउन में आप ट्रैकिंग कर सकते हैं और प्रकृति की सैर के अलावा भुल्ला झील, गढ़वाली मेस, भीम पकौड़ा, सेंट मैरी चर्च भी जा सकते हैं। आप यहाँ दो दिन एक रात की ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। लैंसडाउन दिल्ली से 256 किलोमीटर की दूरी पर है।
कसौली घूमने आएदिल्ली से 287 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गाँव कसौली एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। यह छोटा सा हिल स्टेशन खूबसूरत नज़ारों से भरा हुआ है। आप यहाँ कैंपिंग भी कर सकते हैं। कसौली में बर्फ से ढकी चोटियाँ, घने जंगल देखकर आपका मन वहीं रुकने को करेगा। कसौली में आप गोरखा किला, कसौली ब्रूअरी (जरूर जाएँ), गिल्बर्ट ट्रेल घूम सकते हैं। यहां भी 1 रात और 2 दिन का ट्रिप प्लान करना सही रहेगा।
अगर आप दिल्ली की गर्मी और भीड़भाड़ से दूर मन की शांति चाहते हैं, तो आपको मसूरी जाना चाहिए। भले ही यहां बहुत सारे पर्यटक आते हों, लेकिन फिर भी आपको एक अलग ही सुकून का एहसास होगा। दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में हिल स्टेशनों की बात करें तो मसूरी भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। ऊंचे पहाड़ों पर हरे-भरे पेड़, घास के मैदानों में एक अलग ही ताजगी का एहसास होता है। आप यहां मॉसी फॉल्स, गन लेक, देवभूमि वैक्स म्यूजियम, केम्प्टी फॉल्स, मसूरी झील जैसी खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। यहां 3 दिन और 2 रात का ट्रिप प्लान करना बहुत बढ़िया रहेगा। दिल्ली और मसूरी के बीच की दूरी करीब 289 किलोमीटर है।

