Samachar Nama
×

अगर आप भी बिना पासपोर्ट के घूमना चाहते हैं थाईलैंड, तो आप भी करें इस जगह की सैर,प्राकृतिक खूबसूरती में खो जाएगा दिल

थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय स्थल है। थाईलैंड में खाने से लेकर एडवेंचर और खूबसूरत जगहें तक सब कुछ है। यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में थाईलैंड जाते हैं.......
''''

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय स्थल है। थाईलैंड में खाने से लेकर एडवेंचर और खूबसूरत जगहें तक सब कुछ है। यही कारण है कि लोग बड़ी संख्या में थाईलैंड जाते हैं। हनीमून के लिए थाईलैंड भी कपल्स की पसंदीदा जगह है। हालांकि, कई बार लोग बजट के कारण थाईलैंड नहीं जा पाते हैं। हम आपको भारत की एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जो थाईलैंड से कम खूबसूरत नहीं है। आपको बता दें कि इस जगह को 'मिनी थाईलैंड' भी कहा जाता है।

J

आमतौर पर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ होगा। यहां के पहाड़, हरी-भरी जगहें मन को मोह लेती हैं। अगर आप प्रकृति के बीच अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश आ सकते हैं। हिमाचल में छुट्टियाँ बिताने के लिए अगर कई जगहें हैं तो उनमें से एक है जीवी। जहां पर बसा हुआ है मिनी आइलैंड।

जिवी एक ऐसी जगह है जो थाईलैंड के एक द्वीप की याद दिलाती है। यहां दो बड़ी चट्टानों के बीच नदी बहती है, जो आपको पूरे थाईलैंड का अहसास कराएगी। ये दो बड़ी चट्टानें या शिलाएं यहां आकर्षण का केंद्र हैं।

J

जीवी में एक खूबसूरत झरना भी है। जिसे बहुत ही कम लोगों ने देखा होगा. यह झरना घने जंगलों के बीच में है। यहां गिरते पानी की आवाज किसी मधुर संगीत से कम नहीं लगती। अगर आप प्रकृति के करीब महसूस करना चाहते हैं तो एक बार यहां आ सकते हैं, वहीं 'मिनी थाईलैंड' के खूबसूरत नजारे आपका दिल जीतने के लिए काफी हैं।

जीवी घने देवदार के पेड़ों, पाइन झीलों और प्राचीन मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है, यहां आप अपने परिवार, साथी, दोस्तों के साथ आ सकते हैं या एकल यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। जेवी तक पहुंचने के लिए ट्रेनों से लेकर हवाई जहाज और निजी टैक्सियों तक की सुविधाएं उपलब्ध हैं।


 

Share this story

Tags