अगर आपके भी बिना वीजा के घूमना चाहते हैं विदेशी तो अब आपका सपना भी होगा साकार, जानें कैसे?

यदि आप और आपका साथी रोमांटिक छुट्टी या हनीमून पर देश से बाहर जाने की सोच रहे हैं। लेकिन कागजी कार्रवाई और वीजा की समस्याओं को देखते हुए आप इस योजना को रद्द कर रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि अगर आपके पास केवल पासपोर्ट है तो आप बिना वीजा के दुनिया के कई देशों की यात्रा कर सकते हैं। ये वे देश हैं जहां भारतीय नागरिक बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं या आगमन पर वीजा की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। ये देश न केवल खूबसूरत और रोमांटिक हैं, बल्कि जोड़ों के लिए विशेष अनुभव भी प्रदान कर सकते हैं। अगर आप भी बिना वीजा के घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस लेख में हम आपको उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं।
आपको बता दें कि अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप 57 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश कर सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना! हेनले पासपोर्ट पावर इंडेक्स के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट 122वें स्थान पर है और इसके जरिए भारतीय नागरिक बिना वीजा के 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं। नीचे देखें कि आप किन देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं-
बारबाडोस, भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन द्वीप, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे द्वीप, कोमोरोस द्वीप, कुक द्वीप, जिबूती, डोमिनिका, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरिबाती, लाओस, मकाऊ (एसएआर चीन), मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मार्शल द्वीप, मॉरिटानिया, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मोंटसेराट, मोजाम्बिक, म्यांमार, नेपाल, नियू, पलाऊ द्वीप, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालु, वानुअतु, जिम्बाब्वे।
किन देशों में कितने दिनों के लिए निःशुल्क वीज़ा मिलता है?
मालदीव
वीज़ा: वीज़ा की आवश्यकता नहीं
अवधि: 30 दिन
विशेषता: क्रिस्टल साफ़ पानी, सफेद रेत और शानदार रिसॉर्ट। मालदीव जोड़ों के लिए एक आदर्श हनीमून स्थल है।
भूटान
वीज़ा: वीज़ा की आवश्यकता नहीं
अवधि: 14 दिन तक
विशेषता: भूटान की शांति, प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति इसे भारतीयों के लिए आकर्षक बनाती है। यहां का "हैप्पीनेस इंडेक्स" भी बहुत प्रसिद्ध है।
नेपाल
वीज़ा: वीज़ा की आवश्यकता नहीं
अवधि: 90 दिन
विशेषता: हिमालय की गोद में बसे इस देश में ट्रैकिंग और पर्वतीय पर्यटन का अनुभव भारतीय दम्पतियों के लिए बेहद खास है।
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
वीज़ा: आगमन पर 14 दिनों के लिए वीज़ा
विशेषता: दुबई एक आकर्षक शहर है, जो शॉपिंग मॉल, शानदार वास्तुकला और एक के बाद एक समुद्र तटों का घर है। यह जोड़ों के लिए एक बेहतरीन रोमांटिक स्थान है।
सेशल्स
वीज़ा: वीज़ा की आवश्यकता नहीं
अवधि: 30 दिन
विशेषता: सेशेल्स शानदार समुद्र तटों, नदियों और अद्वितीय दृश्यों वाला एक उष्णकटिबंधीय स्वर्ग है। यह जोड़ों के लिए एक बेहतरीन रोमांटिक गंतव्य है।