
घूमना कई लोगों का शौक होता है. जब भी मौका मिलता है वह अपनी पसंदीदा जगहों पर जाते हैं। कुछ लोग शांति के शौकीन होते हैं तो कुछ लोग पहाड़ी इलाकों के शौकीन होते हैं। इसके अलावा कई लोगों को समुद्र की लहरें देखना भी पसंद होता है. लोगों को समुद्री लहरों का शांतिपूर्ण नजारा बहुत पसंद आता है। अगर आप भी समुद्र की लहरों का मजा लेना चाहते हैं तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। आइए हम आपको कुछ ऐसे समुद्र तटों के बारे में बताते हैं जहां आप जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
सेशेल्स समुद्रतट
आप सेशेल्स बीच पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह 115 द्वीपों से मिलकर बना है। ये खूबसूरत द्वीप हिंद महासागर के चारों ओर बिखरे हुए हैं। नीले पानी से घिरे इस समुद्रतट का नजारा हर किसी का मन मोह लेता है। इसके अलावा यहां की मुलायम सफेद, चमकदार और दानेदार रेत पर्यटकों का मन मोह लेती है। आप नवंबर से मार्च महीने के बीच कभी भी यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
तुर्क और कैकोस समुद्र तट
यह खूबसूरत समुद्र तट ग्रेट ब्रिटेन का एक विदेशी क्षेत्र है। यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मूंगा चट्टान का घर है। यहां आप बेहतरीन रिसॉर्ट्स देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां हरे-भरे जंगल और सफेद रेत वाले समुद्रतट भी देख सकते हैं। यह आपके लिए परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन साबित होगा।
केप टाउन बीच
अगर आपको वन्य जीवन से प्यार है तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट रहेगी। यह एक प्रकार का रेतीला समुद्रतट है। यहां का मौसम भी भारत से काफी अलग है। सर्दियों के दौरान यहां गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अक्टूबर से अप्रैल का समय सबसे अच्छा रहेगा।