Samachar Nama
×

इस गर्मी घूम कर तो आइए Ahmedabad के पास बसे हैं 4 खूबसूरत Hill Stations

;;;;;;;;

गर्मियों में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आमतौर पर हिल स्टेशन लोगों की पसंदीदा जगह होती हैं। यहां का शांत वातावरण और ठंडी हवाएं मन को सुकून देती हैं। आप तरोताजा हो जाते हैं। जब भी पहाड़ों पर जाने की बात होती है तो लोग शिमला-मनाली या फिर नैनीताल और मसूरी जाना पसंद करते हैं। हालांकि इन सबके अलावा भी कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। इनकी खूबसूरती भी देखने लायक होती है। अगर आप इस बार किसी नई जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो गुजरात जाएं। यहां भी कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो आपका मन मोह लेंगे। ये पहाड़ी इलाके बेहद खूबसूरत और शांत हैं। यहां आकर आपको एक अलग ही सुकून का एहसास होगा। ये अहमदाबाद से थोड़ी ही दूरी पर स्थित हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में विस्तार से-

यह हिल स्टेशन अहमदाबाद से 151 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की खूबसूरती देखने लायक है। दूर-दूर से पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली देखने को मिलेगी। यह जगह गुजरात के पंचमहल में मौजूद है। आप यहां परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ जा सकते हैं।

अहमदाबाद से 397 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सपुतारा हिल्स की खूबसूरती देखते ही बनती है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। यहां आप सुरम्य जंगलों, पहाड़ियों और झीलों के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां मानसून में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। इसकी खास बात यह है कि आप यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

इसकी गिनती दुनिया के अनोखे हिल स्टेशनों में होती है। यहां से आप समुद्र का खूबसूरत नजारा भी देख सकते हैं। आप यहां सनसेट पॉइंट भी जा सकते हैं। इसके अलावा कई झरने भी आकर्षण का केंद्र हैं। अहमदाबाद से इस हिल स्टेशन की दूरी 363 किलोमीटर है। यह ढाई हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।

Share this story

Tags