लॉग वीकेंड का बना रहे है प्लान, तो देश की इन सबसे पॉपुलर हिल स्टेशनों की जरूर करें सैर

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! महाबलेश्वर को भारत का सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित महाबलेश्वर में हरियाली नजर आएगी। यहां भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने आते हैं।
महाबलेश्वर का शिव मंदिर भी बहुत लोकप्रिय है। यह मंदिर महाबलेश्वर से 67 किमी की दूरी पर है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में आपको मराठा कलाकृतियों की झलक मिलेगी।
महाबलेश्वर की ऊंचाई पर स्थित प्रतापगढ़ किले पर भी लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। मराठा साम्राज्य के समय का यह किला अपनी विरासत के लिए जाना जाता है।
महाबलेश्वर का सबसे प्रसिद्ध व्यू प्वाइंट आर्थर सीट को क्वीन ऑफ प्वाइंट के नाम से भी जाना जाता है। इसके बायीं ओर सावित्री नदी बहती है और दाहिनी ओर ब्रह्म अरण्य वन है।
महाबलेश्वर से दो किलोमीटर की दूरी पर एक झील भी है, जिसे वेना झील के नाम से जाना जाता है। पर्यटक यहां नौकायन का आनंद लेने आते हैं।