
दिल्ली न केवल देश की राजधानी है बल्कि इतिहास, संस्कृति, स्वाद और आकर्षण का एक बेहतरीन संगम भी है। खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी दिल्ली घूमने-फिरने के लिए एकदम सही जगह है। जब सूरज ढल जाता है और शाम का सुहाना माहौल छा जाता है, तो दिल्ली की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है। गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप पड़ती है और हवा चलती है, तो शहर और भी खूबसूरत हो जाता है। अब गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू हो गई हैं।
तो अगर आप भी परिवार के साथ ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां शाम के समय शांति, मनोरंजन और थोड़ा सुकून मिल सके, तो दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जो आपकी शाम को यादगार बना सकती हैं। बच्चों के लिए खेल का मैदान हो, बुजुर्गों के लिए वॉकिंग ट्रैक हो या फिर कपल्स के लिए कोई प्यारा सा कोना, दिल्ली की शामें हर किसी के लिए कुछ खास लेकर आती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दिल्ली की वो 4 जगहें बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती शाम के समय और भी बढ़ जाती है।
दिल्ली की गर्मी में दिन में पैदल चलना बहुत मुश्किल होता है, इसलिए शाम को दिल्ली वाले इंडिया गेट घूमने जाते हैं। शाम को जब इंडिया गेट की लाइटें जलती हैं, तो नजारा देखने लायक होता है। बच्चे मैदान में खेल सकते हैं, परिवार साथ में पिकनिक मना सकते हैं। आस-पास कई स्ट्रीट फूड वैन और आइसक्रीम की दुकानें माहौल को और मजेदार बना देती हैं।
अगर आप भीड़-भाड़ से दूर एक सुकून भरी जगह चाहते हैं, तो लोधी गार्डन एकदम सही है। यहां आपको हरियाली, पुराने मकबरे, पैदल चलने के रास्ते से लेकर हर चीज मिलेगी। फैमिली योगा, हल्की-फुल्की सैर या फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन जगह है। शाम को लौधी गार्डन जगमगा उठता है। बता दें कि यह गार्डन रात 8 बजे तक खुला रहता है।
दिल्ली हाट भी शाम की सैर के लिए एकदम सही जगह है। यहां आपको देश की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और जायके सब एक ही जगह पर मिलेंगे। परिवार के साथ घूमने पर हर राज्य के खाने का स्वाद चखा जा सकता है और कई लोग अपने लिए शॉपिंग भी कर सकते हैं। शाम को यहां लाइव म्यूजिक या लोकनृत्य का भी आयोजन होता है।
कुतुब मीनार दिन में ही नहीं बल्कि शाम को भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां रात 8 बजे से 9 बजे तक लाइटिंग शो होता है जो कुतुब मीनार की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इसका टिकट 35-40 रुपए का है। इसका अनुभव एक बार लिया जाता है।