Samachar Nama
×

 इंदौर के आस पास इन जगहों को अपनी ट्रेवल डेस्टिनेशन, खुशी से झूम उठेंगे आप

 इंदौर के आस पास इन जगहों को अपनी ट्रेवल डेस्टिनेशन, खुशी से झूम उठेंगे आप

 इंदौर मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और प्रसिद्ध शहर माना जाता है। इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर भी माना जाता है।इंदौर की खूबसूरती देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक इस शहर में पहुंचते हैं। ज्यादातर पर्यटक इंदौर में स्थित राजवाड़ा पैलेस या लाल बाग पैलेस देखने आते हैं।यह सच है कि इंदौर में स्थित राजवाड़ा या लाल बाग पैलेस के अलावा और भी कई शानदार जगहें हैं, लेकिन यह भी गलत नहीं है कि इस शहर के आसपास एक से एक बेहतरीन मॉनसून डेस्टिनेशन हैं।इस लेख में हम आपको इंदौर के आसपास स्थित कुछ शीर्ष मानसून स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बार जाने के बाद आप हिमाचल या उत्तराखंड को भूल जाएंगे।

जब मानसून में इंदौर के मुख्य शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित किसी शानदार और मनमोहक जगह पर जाने की बात आती है, तो कई लोग सबसे पहले पातालपानी झरने का जिक्र करते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह झरना मानसून में हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करता है।

पातालपानी झरने में पानी जमीन पर लगभग 30 फीट की ऊंचाई से गिरता है, इसलिए आसपास का दृश्य बेहद मनमोहक होता है। मानसून में इस झरने के आसपास की हरियाली भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। मानसून में पातालपानी झरने की सुंदरता अपने चरम पर होती है।

! कई लोगों को बारिश के मौसम में पहाड़ों पर घूमना पसंद नहीं होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में हादसे ज्यादा देखने को मिलते हैं. जिस

समुद्र तल से 800 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित जानापाव पहाड़ी को जानापाव कुटी के नाम से भी जाना जाता है। जानापाव पहाड़ी विंध्याचल पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी सुंदरता पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।

जानापाव हिल प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है। मानसून में इन पहाड़ियों की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। मानसून में इन पहाड़ियों की हरियाली भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। आपको बता दें कि जानापाव को भगवान परशुराम की जन्मस्थली भी माना जाता है।

ओंकारेश्वर न केवल मध्य प्रदेश का एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है बल्कि एक पवित्र शहर भी है। ओंकारेश्वर भगवान शिव को समर्पित है, क्योंकि यहां मौजूद शिव मंदिर को भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर भी अपनी सुंदरता से पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस खूबसूरत शहर को रिवर आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है। मानसून में ओंकारेश्वर से नर्मदा नदी की सुंदरता देखी जा सकती है। आप नर्मदा नदी के किनारे भी आराम का समय बिता सकते हैं।

Share this story

Tags