Samachar Nama
×

ये हैं देश के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन, जानिए क्या है इनमें खास

llll

रेल यात्रा के साथ कितनी खट्टी-मीठी यादें जुड़ी हैं। इसकी खिड़की के पास बैठकर घंटों खेतों, नदियों, जंगलों और पहाड़ों को निहारना एक अलग ही एहसास है। इस यात्रा के जरिए आपको कई तरह के लोगों से मिलने का मौका मिलता है।हमारे देश में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं, जिन्हें सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों के रूप में जाना जाता है। ये स्टेशन आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आइए जानते हैं देश के पुराने रेलवे स्टेशन के बारे में...

बड़ोग कालका और शिमला रेलवे मार्ग पर एक रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में स्थित एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है। इस स्टेशन का उद्घाटन 1930 में हुआ था। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यह स्टेशन आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

यह स्टेशन भारत कासबसे पुराना रेलवे स्टेशन है। इसे 1852 में बनाया गया था। इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। यहां रोजाना 10 लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इसमें 23 प्लेटफॉर्म हैं, यह उन स्टेशनों में से एक है जहां से भारत में पहली ट्रेन गुजरी थी।

यह भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है। सबसे ज्यादा फोटो इसी स्टेशन पर क्लिक किए गए हैं। यह मुंबई का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। पहले इस रेलवे स्टेशन को विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से जाना जाता था।

यह रेलवे स्टेशन नवाबों के शहर लखनऊ में स्थित है। इसे 1915 में बनाया गया था। जैसा कि इस रेलवे स्टेशन का नाम चारबाग है। यह चार खूबसूरत पार्कों से घिरा हुआ है। इस खूबसूरत स्टेशन में राजस्थानी और मुगल वास्तुकला का मिश्रण भी देखा जा सकता है। इस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि ऊपर से देखने पर यह शतरंज की बिसात जैसा दिखता है।

Share this story

Tags