Samachar Nama
×

ये हैं गंगा स्नान के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थान, लाखों की संख्या में पहुंचते हैं लोग

kkkkkkkkkkkkkk

आज हम आपको इस लेख में प्रसिद्ध गंगा घाटों के बारे में बताएंगे, जहां हर दिन लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं।

उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है, यहां कई दिव्य तीर्थ स्थल हैं। इन्हीं में से एक है हरिद्वार, जहां हर की पौड़ी घाट गंगा स्नान के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां गंगा नदी बहती है। हर की पौड़ी पर सुबह और शाम गंगा आरती होती है, यह दृश्य बेहद अद्भुत होता है। आप गंगा स्नान के लिए हरिद्वार भी जा सकते हैं।

वाराणसी को शिव की प्रिय नगरी कहा जाता है। बाबा विश्वनाथ धाम भी गंगा के किनारे स्थित है। दशाश्वमेध घाट गंगा के किनारे सबसे प्रमुख घाट है और यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। साथ ही मां गंगा की आरती का नजारा भी शानदार होता है। अगर आप वाराणसी जाएं तो दशाश्वमेध घाट जरूर जाएं।

षिकेश में गंगा स्नान के लिए त्रिवेणी घाट सबसे प्रसिद्ध है। यहां तीन पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम होता है। यहां सुबह-सुबह गंगा स्नान के लिए बहुत से श्रद्धालु पहुंचते हैं। शाम के समय यहां की आरती का नजारा बेहद मनमोहक होता है। चारों तरफ पहाड़ और बीच में बहती गंगा नदी, यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शुद्ध और शांत वातावरण में जाकर आपके मन को शांति मिलेगी।

Share this story

Tags