Samachar Nama
×

 घूमने के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 5 जगहें, कम बजट में मिलेगा जन्नत जैसा अनुभव

vvvvvvvv

गर्मियां शुरू होते ही बहुत से लोग छुट्टियों की योजना बनाने लगते हैं। रोजाना की भागदौड़ और काम के दबाव से दूर ज्यादातर लोग छुट्टियों में ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां उन्हें न सिर्फ सुकून मिले बल्कि सुकून के कुछ पल भी बिताएं। अगर आप भी इस गर्मी के मौसम में वेकेशन प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको भारत की कुछ ऐ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप भीड़-भाड़ से दूर शांति से वेकेशन एन्जॉय कर सकेंगे।

ऊटी नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। दक्षिण भारत का यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए देश-दुनिया में काफी मशहूर है। हर साल कई पर्यटक यहां आते हैं। अगर आप अपनी छुट्टियां प्राकृतिक सुंदरता के साथ बिताना चाहते हैं तो ऊटी घूमने का प्लान बना सकते हैं।

भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित असम एक बहुत ही खूबसूरत ऑफ बीट डेस्टिनेशन है। यह राज्य हमेशा से ही अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। अगर आप अपनी छुट्टियां पहाड़ों और बीच के अलावा कहीं और बिताना चाहते हैं तो असम जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती और आध्यात्मिक वातावरण आपको शांति प्रदान करेगा। साथ ही आप यहां कई वन्यजीव अभ्यारण्यों का भ्रमण भी कर सकते हैं।

Winter Travel Destination: दिसंबर में घूमने के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये  जगहें, यादगार बन जाएगा वेकेशन - Indian travel destination places in  december for a memorable vacation tlifn - AajTak

अगर आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गोवा एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। यह शहर पूरी दुनिया के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। गर्मियों में आप समुद्र के किनारे एक बेहतरीन वेकेशन का मजा ले सकते हैं। बीच के साथ-साथ आप यहां कंसर्ट का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर हमेशा से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। गर्मियों में आप यहां एक बेहतरीन वेकेशन बिता सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह जगह आपका दिल जीत लेगी। आप यहां नदियों, खूबसूरत झरनों, घाटियों, हरे-भरे जंगलों और शिकारा की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

अगर आप रोज़मर्रा की भागदौड़ से दूर अपनी छुट्टियों का मज़ा लेना चाहते हैं, तो कूर्ग एक बेहतरीन जगह साबित होगी। कर्नाटक के पहाड़ों में बसा यह शहर अपनी खूबसूरती और कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर है। आप यहां एबी फॉल्स, बारापोल नदी, ब्रह्मगिरी चोटी, इरुप्पु फॉल्स और नागरहोल नेशनल पार्क समेत कई जगहों की सैर कर सकते हैं।

 

Share this story

Tags