कम बजट में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट है देश की ये 4 पॉकेट फ्रेंडली जगह, सिर्फ 5000 से 7000 में पूरी हो जाएगी यात्रा

अगर आप भी मध्यम वर्गीय परिवार से हैं और कम बजट में अच्छी जगह घूमना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आप कम पैसों में ज्यादा एन्जॉय कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के लोनार सरोवर की। जानकारी के मुताबिक, यह एक प्राचीन ज्वालामुखीय क्रेटर है। यहां एक खारे पानी की झील है, जो एक उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने से बनी थी। इस स्थान को भारत का सबसे बड़ा उल्कापिंड क्रेटर कहा जाता है। यह झील 50 लाख साल से भी ज्यादा पुरानी है। इतना ही नहीं इस झील का जिक्र कई पुराणों और वेदों में भी किया गया है।
अगर आप कम बजट में किसी रहस्यमयी जगह की सैर करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। आप यहां अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने भी आ सकते हैं। इस झील के पास एक छोटा सा मंदिर है, जो झील के बिल्कुल किनारे पर बना हुआ है। इस मंदिर से आप पूरी झील का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इस झील के आसपास कई व्यू पॉइंट हैं जहां आप तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।
ये पॉइंट फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। इस झील के आसपास आपको ज्वालामुखीय चट्टानें मिलेंगी, जो उल्कापिंड के टकराने का सबूत हैं। इस झील के आसपास कई गांव हैं जहां आप कई चीजें देख सकते हैं। इस जगह के अलावा आप कम बजट में महाराष्ट्र की कई जगहों पर घूम सकते हैं। अगर आप महाराष्ट्र में 5 से 6 दिन के टूर पर जा रहे हैं तो लोनावला खंडाला एक परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। यह मुंबई और पुणे के पास एक खूबसूरत जगह है। इसके अलावा आप पंचगनी जा सकते हैं। यहां आप घने जंगलों के बीच खूबसूरत हिल स्टेशन का आनंद ले सकते हैं। अगर आप सावन के महीने में महाराष्ट्र जाते हैं तो 12 ज्योतिर्लिंग में से एक यहां मौजूद है। जहां आप दर्शन के लिए जा सकते हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र के पास शिरडी धाम है, जहां बाबा साईं नाथ का खूबसूरत मंदिर है।
आप महाराष्ट्र के नागपुर जा सकते हैं. इन सबके अलावा अगर आप पशु, पक्षी प्रेमी हैं तो मुंबई के पास स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान पिकनिक और घूमने के लिए परफेक्ट है। आप यहां बच्चों के साथ जा सकते हैं। अगर आपको ऐतिहासिक चीजें देखना पसंद है तो महाराष्ट्र का दौलताबाद किला वह जगह है जहां आप परिवार के साथ जा सकते हैं।