खजाना माना जाता है ये 3 वाटरफॉल्स, खूबसूरत नजारों की वजह से मिल जाएंगे लाखों व्यूज

ट्रैवल ब्लॉगर अक्सर घूमने के लिए अच्छी और अनोखी जगहों की तलाश में रहते हैं। क्योंकि, उनकी कमाई का जरिया ब्लॉगिंग ही है। अगर वह अच्छी और खूबसूरत जगहों का चुनाव नहीं करेंगे तो कोई भी उनका वीडियो नहीं देखेगा। यही वजह है कि वह जगहों का चुनाव मौसम के हिसाब से भी करते हैं। जैसे, गर्मियों में लोग ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। वे ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां खूब सारे पेड़ हों और मौसम अच्छा हो। झरने के आसपास की जगहें भी हरे-भरे पेड़ों से घिरी हों, ऐसी जगहों पर मौसम भी ठंडा होता है। इसलिए, गर्मियों में ऐसी जगहों की तलाश ज्यादा लोग करते हैं, अगर आप भी ऐसी जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख आपके काम आएगा। आज के लेख में हम आपको देश के कुछ ऐसे खूबसूरत झरनों के बारे में जानकारी देंगे, जहां का नजारा आपके वीडियो को लाखों व्यूज दिला सकता है। मदर्स डे
कुंचीकल फॉल्स कर्नाटक में स्थित है। यह झरना भारत के सबसे ऊंचे झरनों की लिस्ट में है। यहां का नजारा देखकर आप पलक भी नहीं झपकाना चाहेंगे, क्योंकि इस झरने का नजारा बेहद खूबसूरत है। यह झरना कर्नाटक के शिवमोगा जिले के होसानगरा तालुका में स्थित है। यह झरना करीब 455 मीटर ऊंचा है। 150 फीट की ऊंचाई से गिरता है, तो आप समझ सकते हैं कि जब पानी जमीन पर पहुंचेगा तो नजारा कितना खूबसूरत होगा। यहां का नजारा ऐसा लगता है जैसे आसमान से पानी नहीं बल्कि दूध के फव्वारे गिर रहे हों।
यह झरना भी हरे भरे जंगल से होकर गिरता है, इसलिए लोग यहां आना पसंद करते हैं। इस झरने का पानी बेहद साफ है और लोग इस पानी का इस्तेमाल भी करते हैं। इसकी ऊंचाई करीब 300 फीट बताई जाती है। यह उडुपी जिले के उत्तर-पूर्व में कुंडापुरा में स्थित है। इसे कर्नाटक के सबसे ऊंचे झरनों में से एक भी माना जाता है।अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़ा कोई सवाल है तो हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आपको सही जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।