
मॉरीशस जाकर आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि आप भारत से बाहर हैं। इसे 'मिनी इंडिया' भी कहा जाता है। यहां की आधी से ज्यादा आबादी भारतीय मूल की है। यहां हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ज्यादा रहते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप देश है। यह अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट से दूर मेडागास्कर के पूर्व में स्थित है। इस देश में हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच के अलावा भोजपुरी, उर्दू और तमिल जैसी भाषाएं भी बोली जाती हैं। खूबसूरती के मामले में मॉरीशस कई लोगों की पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन है। आइए आपको यहां की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं।
मॉरीशस की धरती बहुत रंग-बिरंगी है। यहां आपको कई रंग की रेत देखने को मिलती है। यहां साईवाने जिले का एक छोटा सा गांव चामरेल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। यहां पहाड़ों से 100 किलोमीटर की ऊंचाई से गिरते झरनों के साथ सात रंगों की धरती है। जिसे देखने के लिए लोग बड़ी दिलचस्पी से आते हैं।
गंगा तालाब यानी ग्रैंड बेसिन भी भारतीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय जगह है। यहां एक निष्क्रिय ज्वालामुखी में दो झीलें हैं। तालाब के किनारे भगवान शिव, हनुमान और लक्ष्मी का एक विशाल मंदिर है जो मॉरीशस के भारतीय हिंदुओं के लिए आस्था का स्थान है। यहां शिवरात्रि के अवसर पर बड़े आयोजन होते हैं।
अगर आपको मगरमच्छ देखना है तो यहां आपको मगरमच्छ भी मिलेंगे। इस नेचर पार्क में चमगादड़, कछुए और बंदर भी शामिल हैं। रोमांच पसंद करने वालों के लिए यह जगह एकदम सही है।
आप यहां ब्लैक रिवर के पास नेशनल रिवर भी घूम सकते हैं। इस पार्क में पक्षियों की 140 प्रजातियां और फूलों के पौधों की करीब 300 प्रजातियां पाई जाती हैं। इसका मुख्य आकर्षण पिंक पिंजन पक्षी है, यह पक्षी आसानी से नहीं दिखता।