लुधियाना से 200 किमी के आसपास स्थित बेहतरीन जगहें, वीकेंड में मौज-मस्ती करने पहुंच जाएं

लुधियाना पंजाब का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। सतलुज नदी के तट पर स्थित लुधियाना पंजाब के साथ-साथ पूरे भारत में सबसे बड़े मछली पकड़ने के उद्योग के लिए जाना जाता है।यह सच है कि लुधियाना अपने पंजाबी आतिथ्य के लिए जाना जाता है, लेकिन जब इस शहर में दर्शनीय स्थलों की बात आती है, तो बहुत कम जगहें हैं जहाँ स्थानीय लोग और अन्य पर्यटक घूमने आते हैं। इसलिए बहुत से लोग लुधियाना के आस-पास स्थित खूबसूरत जगहों की तलाश करते हैं।जब लुधियाना के आसपास किसी खूबसूरत और मनमोहक जगह पर जाने की बात आती है, तो कई लोग सबसे पहले सुखना झील जाते हैं। सुखना झील को इसलिए पसंद किया जाता है क्योंकि यह चंडीगढ़ में मौजूद है और आप अपनी यात्रा में सुखना झील के साथ-साथ चंडीगढ़ को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
सुखना झील चंडीगढ़ में शिवालिक पहाड़ियों के पास स्थित एक लोकप्रिय और खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह झील प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। इस झील के किनारे से शिवालिक पहाड़ियों की खूबसूरती और मनमोहक नजारे देखे जा सकते हैं। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहाना होता है।
लुधियाना से हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक जगह पर घूमने की बात आती है तो कई लोग सबसे पहले कसौली पहुंचते हैं। कसौली हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित कसौली की खूबसूरती और ठंडी हवाएं आपको मिनटों में ही मंत्रमुग्ध कर देंगी। इसलिए गर्मी के दिनों में लुधियाना से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। कसौली को इसकी खूबसूरती के कारण छोटा शिमला के नाम से भी जाना जाता है। कसौली में आप मंकी पॉइंट और गिल्बर्ट ट्रेल जैसी खूबसूरत जगहों को भी देख सकते हैं।
सोलन हिमाचल प्रदेश में समुद्र तल से 1 हजार मीटर से भी ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। लुधियाना के आसपास सोलन ठंडी हवाओं के बीच अपने प्रियजनों के साथ गर्मियों का मौसम बिताने के लिए एक बसूरत और मनमोहक जगह है।
सोलन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। सोलन में चैल पैलेस, मोहन हेरिटेज पार्क और मॉल रोड जैसी जगहों को देखा जा सकता है। सोलन में एडवेंचर एक्टिविटीज का भी मजा लिया जा सकता है।
सरकाघाट हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित एक खूबसूरत शहर है। सरकाघाट को मंडी जिले का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है। यह बाजार मुख्य शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित है।
ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, घने जंगल और झील-झरने सरकाघाट की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां अक्सर ठंडी हवाएं चलती हैं। पर्यटक सरकाघाट की खूबसूरत घाटियों में स्थित कमलाह धार, सिकंदरी धार और शिव मंदिर जैसी जगहों को देख सकते हैं। सरकाघाट में एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेना न भूलें।
दूरी- लुधियाना से सरकाघाट की दूरी करीब 189 किलोमीटर है। लुधियाना पंजाब का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। सतलुज नदी के तट पर स्थित लुधियाना पंजाब के साथ-साथ पूरे भारत में सबसे बड़े मछली पकड़ने के उद्योग के लिए जाना जाता है।
यह सच है कि लुधियाना अपने पंजाबी आतिथ्य के लिए जाना जाता है, लेकिन जब इस शहर में दर्शनीय स्थलों की बात आती है, तो बहुत कम जगहें हैं जहाँ स्थानीय लोग और अन्य पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इसलिए बहुत से लोग लुधियाना के आस-पास स्थित खूबसूरत जगहों की तलाश करते हैं।