Samachar Nama
×

ट्रिप करने जा रहे हैं प्लान? इन जगहों पर जाएं घूमने

;;;;;;;;

घूमना फिरना किसे पसंद नहीं होता? जब भी मौका मिलता है, लोग घूमने निकल पड़ते हैं। बेशक पिछले कुछ समय से सोलो ट्रैवलिंग का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, लेकिन परिवार के साथ घूमने का मजा ही कुछ और है। लेकिन जब बात परिवार की आती है, तो ऐसी जगहों की तलाश की जाती है - जहां सारी सुविधाएं उपलब्ध हों।

गर्मियों का मौसम भी शुरू होने वाला है। ऐसे में लोग बच्चों की छुट्टियों में कहीं छुट्टियां मनाने का प्लान बनाते हैं। यही समय है अपनी व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर अपने परिवार को क्वालिटी टाइम देने का। अगर आप भी अपने रिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे - जहां आप आसानी से ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

ऊटी को 'लेडी ऑफ हिल्स' के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित है। आप परिवार के साथ भी यहां जा सकते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षणों में ऊटी झील, बॉटनिकल गार्डन, डोड्डाबेट्टा पीक और नीलगिरी माउंटेन रेलवे शामिल हैं। यहां का शांत वातावरण परिवार के लिए एक शानदार अनुभव होगा।

अगर आप प्राकृतिक नजारों को करीब से देखना चाहते हैं तो लद्दाख एक बेहतरीन जगह है। लोग अक्सर यहां अकेले, दोस्तों या पार्टनर के साथ जाना पसंद करते हैं। लेकिन लद्दाख को आप अपने परिवार के साथ भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप लेह पैलेस, शांति स्तूप और नुब्रा घाटी देख सकते हैं।

जयपुर एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है। यहां के महल, किले और संग्रहालय बच्चों के लिए एक शिक्षाप्रद और मनोरंजक अनुभव प्रदान करते हैं। परिवार के साथ लोग आमेर किला, सिटी पैलेस, जल महल और हवा महल जैसी मशहूर जगहों पर जा सकते हैं। जयपुर की संस्कृति, वेशभूषा और रंग-बिरंगे बाजार एक अद्भुत अनुभव होंगे।

अगर आप अपने परिवार के साथ किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहाँ आप शांति और आराम से समय बिता सकें तो हिमाचल प्रदेश का मैक्लोडगंज सबसे अच्छा रहेगा। हिमाचल की खूबसूरत घाटियों में बसा मैक्लोडगंज आपको भागसुनाथ, त्रिउंड और नामग्याल जैसी शानदार जगहें देखने को मिलेंगी।

Share this story

Tags