Samachar Nama
×

दोस्तों संग प्लान करें ट्रिप, हैदराबाद के नजदीक हैं ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन

;;;;;;;;;;;

अगर आप एक छोटा और शांत वीकेंड ब्रेक लेना चाहते हैं, तो अनंतगिरी हिल्स सबसे अच्छा विकल्प है। यह जगह अपने घने जंगलों, हरियाली और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यहां कुछ खूबसूरत रास्ते हैं और यहां की वसुंधरा झील भी बेहद मनमोहक है।

यह आंध्र प्रदेश का एक छुपा आ रत्न है। यहां की ऊंचाई से नजारा और ठंडी हवा आपको तुरंत तरोताजा कर देती है। यहां रॉक क्लाइंबिंग और जिप लाइनिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स भी उपलब्ध हैं।

अरकू घाटी आदिवासी संस्कृति से भरपूर घाटी है, जो अपनी हरियाली, कॉफी बागानों और झरनों के लिए जानी जाती है। यहां की बोर्रा गुफाएं और ट्राइबल म्यूजियम जरूर देखने लायक हैं। अगर आप प्रकृति और संस्कृति दोनों का अनुभव करना चाहते हैं, तोयह जगह देखने लायक है।

लांबासिंगी को 'आंध्र का कश्मीर' कहा जाता है क्योंकि यहां का तापमान कभी-कभी 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यह दक्षिण भारत का एकमात्र गांव है जहां बर्फबारी देखी जा सकती है। यहां सुबह का कोहरा और चाय के बागान किसी परीकथा की तरह लगते हैं।

अगर आप थोड़ी लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं, तो नंदी हिल्स एक बेहतरीन जगह है। यहां का सूर्योदय बहुत मशहूर है। यहां पुराने किले और मंदिर भी देखे जा सकते हैं। यह जगह कपल्स और फोटोग्राफर्स के बीच काफी लोकप्रिय है

Share this story

Tags