भारत के ऐसे लोकेशन्स जहां लैंडस्लाइड का नहीं रहता है खतरा, मानसून में भी घूमना है बेस्ट

मानसून का मौसम जहां हरियाली, झरनों और ठंडी हवाओं की सौगात लेकर आता है, वहीं पहाड़ी इलाकों में जाने वालों के लिए यह एक जोखिम भरा समय भी हो सकता है। खासकर उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के पहाड़ों में हर साल बारिश के दौरान लैंडस्लाइड, सड़क बंद होने और ट्रैफिक जाम जैसी खबरें सामने आती हैं। कई बार तो जानमाल का नुकसान भी हो जाता है।
लेकिन क्या इसका मतलब ये है कि मानसून में घूमने की प्लानिंग ही छोड़ दी जाए? बिल्कुल नहीं! भारत में कुछ ऐसे हिल स्टेशन भी हैं जहां न केवल लैंडस्लाइड का खतरा नगण्य है, बल्कि ये मानसून के समय अपनी नेचुरल ब्यूटी के चरम पर होते हैं। आइए जानें ऐसे ही 4 बेहतरीन और सुरक्षित हिल स्टेशनों के बारे में।
1. पंचमढ़ी, मध्य प्रदेश – सतपुड़ा की रानी
अगर आप मानसून में हरे-भरे जंगलों और शांत झरनों के बीच छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो पंचमढ़ी से बेहतर जगह शायद ही कोई हो। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित ये हिल स्टेशन सतपुड़ा की पहाड़ियों में बसा है। यहां की ज़मीन चट्टानी और मजबूत है, इसलिए यहां भूस्खलन की घटनाएं ना के बराबर होती हैं।
यहां क्या देखें:
-
बी फॉल्स (Bee Falls)
-
जटाशंकर गुफाएं
-
हैंडि खोह
-
अप्सरा विहार
यह जगह नेचर लवर्स, हनीमून कपल्स और फैमिली ट्रैवलर्स के लिए परफेक्ट है।
2. लोनावला, महाराष्ट्र – मानसून का राजा
मुंबई और पुणे के बीच स्थित लोनावला हर वीकेंड ट्रैवलर की पहली पसंद होती है। ये जगह मानसून के दौरान किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती। यहां की सड़कें अच्छी हैं और भूस्खलन की घटनाएं बहुत ही कम होती हैं, जिससे यह परिवार और सोलो ट्रैवलर्स दोनों के लिए एक सुरक्षित डेस्टिनेशन बन जाती है।
यहां क्या देखें:
-
भुशी डैम
-
टाइगर पॉइंट
-
लोहगढ़ किला
-
कार्ला और भाजा की गुफाएं
यहां की बारिश में भीगी हरियाली और मूसलधार झरनों का नजारा कैमरे में कैद करने लायक होता है।
3. माउंट आबू, राजस्थान – रेगिस्तान का हरा-भरा कोना
जब भी राजस्थान की बात होती है, रेगिस्तान और गर्मी का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां अरावली पर्वत श्रृंखला में बसा माउंट आबू एक प्राकृतिक और सुरक्षित हिल स्टेशन है? चूंकि यह इलाका सॉलिड रॉक्स से बना है, इसलिए यहां लैंडस्लाइड की कोई संभावना नहीं होती।
यहां क्या देखें:
-
नक्की लेक
-
गुरु शिखर (सबसे ऊंची चोटी)
-
दिलवाड़ा मंदिर (मार्बल की बेहतरीन नक्काशी)
-
टॉड रॉक
बारिश के मौसम में यहां की झीलों और हरियाली में चार चांद लग जाते हैं।
4. सरिस्का, राजस्थान – जंगल के बीच मानसून एस्केप
अगर आप मानसून में न सिर्फ हरे-भरे नजारों, बल्कि जंगल और वाइल्डलाइफ का भी मजा लेना चाहते हैं, तो सरिस्का जरूर जाएं। अरावली की पहाड़ियों में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व एक सेफ और एडवेंचर भरा मानसून डेस्टिनेशन है।
यहां क्या करें:
-
जंगल सफारी
-
नेचर वॉक
-
साइलेंट हिल ट्रेल्स
-
बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी का अनुभव
यहां की ज़मीन मजबूत है और ढलान बहुत कम है, जिससे लैंडस्लाइड का खतरा नहीं होता। मानसून के दौरान यहां की हरियाली, झरने और जानवरों की चहल-पहल इस जगह को और खास बना देती है।