भारत की सबसे ज्यादा रहस्यमयी जगहों में से एक है गुजरात का डुमस बीच,जहां शाम के बाद जाने वाला नहीं लौटता वापस!

वैसे तो हमारे देश के लोग धर्म और आस्था में विश्वास रखते हैं, लेकिन भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां ऐसी घटनाएं घटती हैं कि कोई भी अंधविश्वास पर भी विश्वास करने को मजबूर हो जाता है। वैसे तो राजस्थान और दिल्ली में कई भुतहा जगहें हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा। इस जगह का नाम भारत की सबसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। हम बात कर रहे हैं गुजरात के डुमस बीच की। इस समुद्र तट की रेत भी काली है, जो इसे डरावना बनाती है।
यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर भूतों का साया है। दरअसल, गुजरात में सूरत के पास समुद्र तट पर कई असाधारण घटनाएं होती रहती हैं। वैसे यह बीच देखने में बेहद खूबसूरत है, दिन में यहां सब कुछ सामान्य रहता है, पर्यटक भी यहां आते हैं। लेकिन जब रात होती है तो सब कुछ बंद हो जाता है. खूबसूरत दिखने वाला यह समुद्रतट पूरी तरह से वीरान जगह में बदल जाता है। इस बीच कोई भी यहां जाने की हिम्मत नहीं करता। रात के समय समुद्र तट के आसपास कहीं भी कोई दिखाई नहीं देता।
यहां आने वाले लोगों ने असाधारण गतिविधियों का अनुभव किया है। कई लोग कहते हैं कि उन्होंने अजीब और रहस्यमयी आवाजें सुनी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जो पर्यटक रात को घूमने गया था वह आज तक वापस नहीं लौटा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस जगह का इस्तेमाल बहुत पहले श्मशान घाट के रूप में किया जाता था। लोगों की मानें तो यहां आज भी कई भूत भटकते हैं। यही कारण है कि समुद्र तट की रेत का रंग काला होता है। इस जगह पर रात के समय कुत्तों का स्वभाव भी बदल जाता है। वे बहुत अजीब आवाजें निकालते प्रतीत होते हैं। यही सबसे बड़ी वजह है, जिसकी वजह से इस जगह का नाम भारत की सबसे डरावनी जगहों में शुमार किया जाता है। इस डरावने बीच को देखने के लिए दिन में देश-दुनिया से कई लोग आते हैं। वहीं, रात होते ही यह समुद्र तट पूरी तरह से सुनसान हो जाता है। यहां कोई नजर नहीं आ रहा.