आखिर क्यों आजकल चर्चा में है बलूच्स्तिान? जाननें के लिए आप भी जरूर बनाएं घूमने का मन

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान में पैसेंजर ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी, जिसके बाद से हर कोई बलूचिस्तान के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहा है। आपको बता दें, बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो अपने प्राकृतिक संसाधनों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इसकी सीमा ईरान और अफ़गानिस्तान से लगती है।
यहां मौजूद खनिज संसाधन जैसे सोना, तांबा और प्राकृतिक गैस पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में इस प्रांत का योगदान बहुत अधिक है। सबसे खास बात यह है कि यहां कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो काफी प्रसिद्ध हैं। आज हम इसके बारे में जानेंगे।
सबसे बड़ा प्रांत बलूचिस्तान अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है। बलूचिस्तान में घूमने के लिए कई खूबसूरत और दिलचस्प जगहें हैं, जिनमें मकरान तटीय राजमार्ग, ज़ियारत का जुनिपर वन और ग्वादर बंदरगाह शामिल हैं। पाकिस्तान से लोग यहां आना बहुत पसंद करते हैं। आपको बता दें, यहां आपको रेगिस्तान से लेकर पहाड़ और तटीय इलाकों तक सब कुछ देखने का मौका मिलेगा।
बलूचिन की राजधानी क्वेटा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चीजों से भरपूर है। शहर में कायदे-आज़म रेजीडेंसी जैसे ऐतिहासिक स्थल हैं, जो पाकिस्तान के स्वतंत्रता संग्राम की मार्मिक याद दिलाते हैं। इसके साथ ही यहां के बाजार भी काफी मशहूर हैं, जहां आप बलूचिस्तान की ऐतिहासिक चीजें खरीद सकते हैं और यहां का खाना भी चख सकते हैं।
ग्वादर, जो कभी एक छोटा मछली पकड़ने वाला गांव था, अब एक तटीय स्वर्ग में तब्दील हो गया है। गहरा नीला अरब सागर इसके तटों को छूता है। जो लोग समुद्र तट प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग है। पर्यटक यहां स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसी जल गतिविधियां करना पसंद करते हैं और यहां धूप सेंकना भी पसंद करते हैं। आपको बता दें, यह पाकिस्तान के लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है।
जो लोग वन्यजीवन देखने के शौकीन हैं, उनके लिए बलूचिस्तान का हिंगोल राष्ट्रीय उद्यान सर्वोत्तम है। यहां आपको बलूचिस्तान भालू सहित कई प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह पार्क किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वहीं, रोमांच के शौकीन लोग यहां आकर हाइकिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।