Samachar Nama
×

इस होली आप भी पार्टनर संग देखें सात रंगों की धरती का नजारा, जानिए कितना खूबसूरत है मॉरीशस

;;;;;;;;;

मॉरीशस जाकर आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगेगा कि आप भारत से बाहर यात्रा कर रहे हैं। इसे 'मिनी इंडिया' भी कहा जाता है। यहां की आधी से अधिक आबादी भारतीय मूल की है। यहां हिन्दू धर्म को मानने वाले अधिक लोग रहते हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीप देश है। यह अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट पर, मेडागास्कर के पूर्व में स्थित है। इस देश में हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच के अलावा भोजपुरी, उर्दू और तमिल जैसी भाषाएं भी बोली जाती हैं। खूबसूरती के मामले में मॉरीशस कई लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। आइये हम आपको यहां की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं।

मॉरीशस की धरती बहुत रंगीन है। यहां आपको कई रंगों की रेत देखने को मिलती है। यहां साईवाने जिले का एक छोटा सा गांव चामरेल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। यहां पहाड़ों में 100 किलोमीटर की ऊंचाई से गिरते झरनों के साथ सात रंगों वाली धरती भी है। जिसे लोग बड़ी दिलचस्पी से देखने आते हैं।गंगा तालाब यानि ग्रैंड बेसिन भी भारतीय पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय स्थान है। यहाँ एक सुप्त ज्वालामुखी में दो झीलें हैं। तालाब के किनारे भगवान शिव, हनुमान और लक्ष्मी का विशाल मंदिर है जो मॉरीशस के भारतीय हिंदुओं के लिए आस्था का स्थान है। शिवरात्रि के अवसर पर यहां बड़े आयोजन होते हैं।

अगर आप मगरमच्छ देखना चाहते हैं तो वे भी आपको यहां मिलेंगे। इस प्रकृति पार्क में चमगादड़, कछुए और बंदर भी शामिल हैं। यह जगह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो रोमांच पसंद करते हैं।आप यहां ब्लैक नदी के पास स्थित राष्ट्रीय उद्यान की सैर भी कर सकते हैं। इस पार्क में 140 प्रकार के पक्षी और लगभग 300 प्रकार के फूल पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं। इसका मुख्य आकर्षण गुलाबी पिंजन पक्षी है, ये पक्षी आसानी से दिखाई नहीं देते।

Share this story

Tags