क्या आपने अभी तक नहीं किया कर्नाटक की इस अद्भुत जगह को एक्सप्लोर? एक बार घूमकर आप भी भूल जाएंगे विदेशी लोकेशन

दक्षिण भारत देश का एक खूबसूरत और प्रमुख हिस्सा है। देश के इस भाग में स्थित कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जिसे पर्यटन का मुख्य केंद्र माना जाता है।कर्नाटक एक ऐसा राज्य है जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक घूमने और मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं। इस राज्य में स्थित कूर्ग, गोकर्ण, हम्पी, बेंगलुरु और मैसूर जैसे प्रसिद्ध स्थानों को देखने के लिए सबसे अधिक संख्या में पर्यटक आते हैं।
यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है, लेकिन इस राज्य में कई अन्य शानदार और अद्भुत जगहें भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे।कर्नाटक की खूबसूरत वादियों में स्थित अगुम्बे भी एक ऐसी जगह है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। इस लेख में हम आपको अगुम्बे की खासियत और यहां स्थित कुछ अद्भुत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।अगुम्बे की खूबसूरती और खासियत जानने से पहले आपको बता दें कि यह अद्भुत जगह कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित है। अगुम्बे को एक खूबसूरत गांव के साथ एक शानदार और छिपा हुआ हिल स्टेशन भी माना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बता दें कि अगुम्बे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से लगभग 345 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके अलावा यह खूबसूरत शहर उडुपी से लगभग 60 किमी, मैंगलोर से लगभग 100 किमी और कर्नाटक के चिकमंगलूर से लगभग 112 किमी की दूरी पर स्थित हैअगुम्बे में एक या दो नहीं बल्कि अनगिनत विशेषताएं हैं। समुद्र तल से 2 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित अगुम्बे को कर्नाटक का छिपा हुआ खूबसूरत खजाना माना जाता है। इसके अलावा, अगुम्बे को कर्नाटक के सबसे खूबसूरत और दर्शनीय हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है।
अगुम्बे न केवल अपनी सुंदरता बल्कि अपने शांत और शुद्ध वातावरण के कारण भी प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है। इसलिए इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए भी स्वर्ग माना जाता है। इसके अलावा अगुम्बे को कर्नाटक का चेरापूंजी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां खूब बारिश होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस हिल स्टेशन की खूबसूरती के सामने हिमाचल और उत्तराखंड भी फीके लगते हैं।
अगुम्बे पर्यटकों के लिए एक बहुत ही खास और अद्भुत पर्यटन स्थल माना जाता है। विशेषकर, यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के बीच बहुत लोकप्रिय है। अगुम्बे अपने शांतिपूर्ण वातावरण के कारण भी पर्यटकों को आकर्षित करता है।अगुम्बे हिल स्टेशन न केवल अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि साहसिक प्रेमियों के बीच भी लोकप्रिय है। कई पर्यटक यहां ट्रैकिंग, लंबी पैदल यात्रा और कैम्पिंग के अद्भुत और यादगार अनुभव का आनंद लेने के लिए आते हैं। यहां स्थित सबसे ऊंचे स्थान पर फोटोग्राफी करना हर किसी का सपना होता है।