Samachar Nama
×

रमजान के महीने में पहुंच जाएं दिल्ली की फेमस मस्जिद, यहां ले सकते हैं सूफी संगीत का भी मजा

रमजान दुनिया भर के मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस पूरे महीने में रोजा रखने वाले मुसलमान सेहरी से लेकर इफ्तार तक का विशेष ध्यान रखते हैं, इसके साथ ही वे मस्जिद में जाकर नमाज भी अदा करते हैं। ईद में अब कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन अगर उससे पहले आप रमजान के महीने में कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली की उन मस्जिदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रमजान के पवित्र महीने में काफी भीड़ देखने को मिलती है।

पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसका निर्माण 1656 में हुआ था और यह मस्जिद लाल पत्थरों और संगमरमर से बनी है। रमजान के महीने में यहां की रौनक अलग ही होती है। इस समय जामा मस्जिद में इफ्तार के दौरान रोजेदारों की भीड़ उमड़ने के कारण काफी चहल-पहल रहती है।

आप रमजान के दौरान चांदनी चौक की व्यस्त सड़कों पर स्थित फतेहपुरी मस्जिद भी देखने जा सकते हैं। पूरी मस्जिद को फूलों से सजाया जाता है और रोजेदार यहां सुबह की नमाज अदा करने आते हैं।
मस्जिद का समय: प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है

हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह, एक सूफी तीर्थस्थल, दक्षिण दिल्ली के हृदय में स्थित है। यदि आप रमजान के दौरान यहां आ रहे हैं, तो आपको दरगाह का माहौल कुछ बदला हुआ लगेगा। शाम को यहां कव्वाली और सूफी संगीत का आयोजन किया जाता है, जिसे सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
मस्जिद का समय: प्रतिदिन सुबह 5 बजे से रात 10:30 बजे तक खुलता है

आप रमजान के महीने में मोती मस्जिद भी जा सकते हैं। आपको बता दें, इस मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब ने करवाया था, जो दिल्ली के लाल किले में स्थित है। इस मस्जिद की मुगल भव्यता देखकर आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे। रमजान के दौरान यहां बहुत से लोग आते हैं।
मस्जिद का समय: यह मस्जिद 24 घंटे खुली रहती है। यहां जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

 

Share this story

Tags