क्या आप भी बारिश के मौसम में बना रहे हैं परफेक्ट वेकेशन का प्लान तो इन टूरिस्ट स्पॉट्स को लिस्ट में जरूर करें शामिल

ट्रैवल न्यूज डेस्क!!! मानसून के आने से जहां लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलेगी वहीं प्रकृति के खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलेंगे।से में कई लोग इस बरसात के मौसम में वेकेशन प्लान कर रहे हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जो बारिश में घूमना पसंद करते हैं और जल्द ही वेकेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों को अपनी डेस्टिनेशन में जरूर शामिल करें।
गोवा न केवल अपने समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध देश है, बल्कि दुनिया भर के लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। वैसे तो आप यहां साल के किसी भी महीने घूमने जा सकते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में यहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। तो अगर आप भी बारिश में दोस्तों या पार्टनर के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं तो गोवा जरूर जाएं।
शिलांग देश के उत्तर पूर्व में एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। जहां बहुत से लोग बरसात के मौसम में जाना पसंद करते हैं। पूरब का स्कॉटलैंड कहलाने वाली इस जगह का बारिश में अपना एक अलग ही मजा है। इस मौसम में आप यहां की हरियाली और जयंती हिल्स के मनमोहक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।
महाराष्ट्र में स्थित लोनावला भी बरसात में घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह राज्य का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। मानसून में यहां की हरियाली आपका मन मोह लेगी।
बारिश के खूबसूरत मौसम में अगर आप अपनी छुट्टियां किसी ऐसी जगह बिताना चाहते हैं जो आपको सुकून और शांति का एहसास दे तो आप कर्नाटक के कूर्ग जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यहां रोड ट्रिप का अपना ही एक अलग मजा है।
उत्तराखंड भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां हर साल बड़ी संख्या में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह राज्य हमेशा से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। मानसून के मौसम में भी यहां कई खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। अगर आप बारिश में कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उत्तराखंड में फूलों की घाटी घूमने जा सकते हैं, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का भी हिस्सा है।