Samachar Nama
×

सर्दियों में करना चाहते हैं समुद्र तट पर मस्ती, तो ये जगहे है बेस्ट !

'''''''

 कन्या कुमारी को भारत के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक माना जाता है। भारत के सुदूर दक्षिण में स्थित यह समुद्र तट अपने नीले पानी और सफेद काले तटों के लिए पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। सर्दियों में यह जगह बेहद खूबसूरत नजर आती है

अगर आप दिन भर समुद्र की लहरों के साथ धूप, रेत और ठंडी रातों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप गोकर्ण बीच पहुंच जाएं। यह स्थान सूर्यास्त के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

वर्कला बीच केरल में स्थित है, जो अपने खूबसूरत, शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां आप डाइविंग, अंडरवाटर एडवेंचर का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

केरल का कोवलम बीच भी सर्दियों के मौसम में बेहद खास जगह हो सकता है। यह स्थान दशकों से भारत का पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है।

गोवा भारत के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में पहले स्थान पर है। यह जगह युवाओं को काफी आकर्षित करती है। यहां के समुद्र तट नीले पानी, बढ़िया भोजन, नाइट लाइफ और मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध हैं।

भारत में सबसे बड़े और सबसे खूबसूरत समुद्र तट अंडमान और निकोबार में हैं। दिन के दौरान दूर नीले आकाश और नीले समुद्र का दृश्य, जबकि रात में तारों वाला आकाश निहारने का एक अद्भुत क्षण है।

लग्जरी वेकेशन चाहते हैं तो लक्षद्वीप प्लान करें। यहां के बीच को धरती का सबसे बेहतरीन बीच माना जाता है। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्पीड बोटिंग, शॉपिंग और कई अन्य चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Share this story

Tags