Samachar Nama
×

जून में Summer Vacation में कहीं जाने का है मन और सिर्फ 4 दिन की ट्रिप प्लान करनी है तो ये Offbeat जगह करें ट्राई

;

अगर आप जून की गर्मी से कुछ दिनों के लिए बचना चाहते हैं और भीड़-भाड़ से दूर किसी सुकून भरी जगह की तलाश में हैं, तो इस गर्मी की छुट्टी में किसी ऑफबीट डेस्टिनेशन पर जाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। ऑफबीट डेस्टिनेशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि वहां भीड़-भाड़ कम होती है, जिससे आप प्रकृति के और करीब पहुंच सकते हैं।

भारत में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में कई ऑफबीट जगहें हैं, जो गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं। लेकिन, आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की ऐसी ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप आसानी से 4 दिन की छुट्टी पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश की ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में...

शोजा हिमाचल प्रदेश की सरोज घाटी में बसा एक छोटा सा गांव है। जहां साल भर मौसम सुहाना रहता है। शोजा में हरे-भरे देवदार के जंगल, हिमालय की पहाड़ियों के नजारे और खूबसूरत झरने हैं। अगर आप दिल्ली से शोजा के लिए 4 दिन का ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो आप कार, ट्रेन या बस से यात्रा कर सकते हैं। दिल्ली से शोजा का सफर 10 से 12 घंटे का है।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कलगा नाम का एक खूबसूरत गांव है। चारों तरफ पहाड़ियों से घिरा यह खूबसूरत डेस्टिनेशन पॉइंट कैंपिंग, ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर के लिए मशहूर है। अगर आप भी जून की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश की इस ऑफबीट लोकेशन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

आप दिल्ली से कलगा फ्लाइट, बस और कार से जा सकते हैं। हालांकि कलगा के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। इसके लिए आपको पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। कलगा वहां से 50 किलोमीटर की दूरी पर है। 50 किलोमीटर बस या टैक्सी से पहुंचा जा सकता है।हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित लग वैली भी एक खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यह मनाली से सिर्फ 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में आप मनाली के साथ-साथ लग वैली का भी मजा ले सकते हैं।दिल्ली से लग वैली जाने के लिए आप सबसे पहले मनाली पहुंच सकते हैं। फिर वहां से आप सरकारी बस या प्राइवेट टैक्सी से लग वैली पहुंच सकते हैं। अगर आप चार दिन की यात्रा की योजना बनाते हैं, तो मनाली, सिसु और लग वैली तीन डेस्टिनेशन को कवर कर सकते हैं।

रक्छम हिमाचल प्रदेश में सांगला और चितकुल के बीच एक छोटा सा गांव है। गर्मियों में यह गांव रंग-बिरंगे फूलों से ढका रहता है और सर्दियों में बर्फ से ढका रहता है। अगर आप किसी शांत जगह पर छुट्टियां मनाने जाना चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। रकछम में खूबसूरत घास के मैदान, कामरू किला, चितकुल गांव, बटसेरी गांव और चांगोर घूमे जा सकते हैं।

अगर आप दिल्ली से रकछम जाना चाहते हैं तो यह 18 घंटे का सफर होगा। ऐसे में आप पूरी तैयारी के साथ घर से निकलें। सबसे पहले आपको दिल्ली से हिमाचल प्रदेश शिमला पहुंचना होगा। रकछम शिमला से 240 किलोमीटर दूर है।अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़ा कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आपको सही जानकारी देने की कोशिश करते रहेंगे।

Share this story

Tags