घूमने के शौकीन लोग हमेशा कहीं न कहीं घूमने की योजना बनाते रहते हैं। ऐसे में अप्रैल का महीना या यूं कहें कि गर्मी के दिन आ गए हैं। इस दौरान तेज धूप से बचने के लिए हर कोई किसी ठंडी जगह पर घूमने की योजना बनाता है। ऐसे में अगर आप भी अप्रैल में घूमने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको भारत की सबसे बेहतरीन जगहें बताएंगे। यहां गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ आपका बजट भी ठीक रहेगा।
दोस्तों या पार्टनर के साथ छुट्टियां मनाने के लिए मनाली सबसे अच्छी जगह होगी। यह स्थान नवविवाहित जोड़ों के लिए भी उत्तम रहेगा। मनाही एक पहाड़ी स्टेशन है जो ब्यास नदी पर लगभग 62,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ मई महीने तक मौसम ठंडा रहता है। ऐसे में आप प्राकृतिक नजारों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां कई प्राचीन मंदिर भी स्थापित हैं।
प्रकृति प्रेमियों के लिए डलहौजी जाना अच्छा रहेगा। वे यहां की खूबसूरत घाटियों, झरनों और पहाड़ों का आनंद उठाकर अपनी छुट्टियां अच्छे से बिता सकते हैं। डलहौजी हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों और चंबा जिले में स्थित एक खूबसूरत और शानदार पर्यटन स्थल है। इसके अलावा, व्यस्त जीवन में दिल और दिमाग को आराम देने के लिए डलहौजी सबसे अच्छी जगह है।
अप्रैल में घूमने के लिए जगहों की सूची में अगला नाम नैनीताल का है। यह उत्तराखंड में स्थित एक पर्यटन स्थल है, जो खूबसूरत है और भारत में भगवान की भूमि कहा जाता है। यह हनीमून मनाने के लिए पूरे भारत में विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यहाँ कई छोटी-बड़ी झीलें हैं। ऐसे में इसे 'भारत का झील शहर' भी कहा जाता है। हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक नैनीताल घूमने आते हैं। यहां घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों की बात करें तो यहां नैनी झील, मॉल रोड और नैना देवी मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं।
ठंडी वादियों में घूमने के लिए आप गुलमर्ग जाने का प्लान बना सकते हैं। यह श्रीनगर से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां बर्फ से ढके पहाड़ों पर घूमने के लिए साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसकी सुन्दरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इसके अलावा कुछ महीने पहले ही यहां इग्लू कैफे खुला है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
गर्मी से राहत पाने के लिए दार्जिलिंग भी अच्छा रहेगा। आपको बता दें, गर्मी से निजात पाने के लिए अंग्रेज भी अपनी गर्मियों के दिन यहीं बिताते हैं। ऐसे में आप भी इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप यहां हरे-भरे बगीचों, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते हुए प्रसिद्ध चाय का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ों का यह शहर अपनी ऐतिहासिक इमारतों और मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है।