Samachar Nama
×

बना रहे है मध्यप्रदेश घूमने की योजना तो आप भी इन पांच खूबसूरत जगहों की जरूर करें सैर

hhhhhhhhhh

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! मध्य प्रदेश बहुत ही खूबसूरत राज्य है. यहां घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। इस राज्य में आपको ऐतिहासिक जगहों से लेकर प्राकृतिक सुंदरता तक हर तरह के आकर्षण मिलेंगे। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि यह राज्य मुख्य रूप से पर्यटन के लिए जाना जाता है। खजुराहो से लेकर उज्जैन और ग्वालियर तक आपको इतनी खूबसूरत जगहें मिलेंगी कि आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। खजुराहो की बात करें तो यह शहर अपने नक्काशी से सजे अद्भुत मंदिरों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहां स्थित मंदिरों की वास्तुकला प्रेम का एक विशेष रूप दर्शाती है। विंध्य पर्वतमाला से घिरा, खजुराहो एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यही कारण है कि दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं और भारतीय वास्तुकला और संस्कृति का शानदार नमूना देखकर आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

उज्जैन

यह मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। पवित्र क्षिप्रा (शिप्रा) नदी के तट पर स्थित, उज्जैन को 'मंदिरों का शहर' भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ लगभग हर गली में मंदिर पाए जाते हैं। इस पवित्र शहर की सबसे खास बात यह है कि यहां स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह वह शहर है जहां हर 12 साल में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दुनिया भर से लाखों-करोड़ों लोग आते हैं। इस शहर की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मशहूर कवि कालिदास ने कहा है कि 'यह शहर धरती को स्वर्ग बनाने के लिए स्वर्ग से उतरा है।'

विंटर वैकेशन में बना रहे हैं घूमने का प्लान, फैमिली के साथ MP की इन 6 जगहों  पर जाएं, सफर रहेगा यादगार - Winter holiday vacation plan in mp tourist  places hill

पचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण इस जगह को 'सतपुड़ा की रानी' भी कहा जाता है। चारों ओर हरे-भरे जंगल और पहाड़ों की ऊंचाइयों से गिरते झरने इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। यहां चांदी का झरना अवश्य देखने लायक है, जहां पानी लगभग 350 फीट की ऊंचाई से गिरता है और बिल्कुल दूधिया दिखता है।

भीमबेटका रॉक शेल्टर

अगर आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो यह जगह आपके घूमने के लिए बेस्ट है। रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका शैलाश्रय एक पुरातात्विक स्थल है, जो मानव विकास का प्रारंभिक स्थल माना जाता है। यहां 500 से अधिक शैलाश्रय और गुफाएं हैं, जहां हजारों साल पुराने शैलचित्र आज भी मौजूद हैं। यहां की सबसे पुरानी पेंटिंग 12 हजार साल पुरानी मानी जाती है। यहां आकर आपको एक अलग ही दुनिया में प्रवेश करने जैसा महसूस होगा।
 

Share this story

Tags