
अगर आप भगवान शिव के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं तो आप नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। गोदावरी नदी के तट पर स्थित नासिक महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है।आपको बता दें कि यहां हर 12 साल में कुंभ मेला भी लगता है। यहां आप ब्रह्मगिरी पर्वत पर ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं। आपको बता दें कि नासिक में आप भगवान शिव के दर्शन के अलावा कुछ जगहों पर भी जा सकते हैं।
अगर आप नासिक घूमने जा रहे हैं तो पंचवटी जरूर जाएं। यह जगह त्रेता युग के समय से ही मशहूर है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम अपने 14 साल के वनवास के दौरान अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ यहां रुके थे। उसके बाद ही यह स्थान बहुत प्रसिद्ध हो गया।
दूधसागर जलप्रपात के मनोरम दृश्य कैमरे में कैद करने के साथ-साथ अपने साथी के साथ तस्वीरें लेने के लिए भी बहुत अच्छे हैं। मानसून के मौसम में हर झरना अपने आप में होता है, ऐसे में दूधसागर का दूधिया सफेद पानी इस जगह को और भी खूबसूरत बनाने के लिए काफी है।
चवटी के धार्मिक स्थलों की सूची में आप कालाराम मंदिर और सीता गुफा भी जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां भगवान राम की मूर्ति 2000 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इस मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट वंश ने 7वीं से 11वीं शताब्दी के बीच करवाया था। ऐसा भी कहा जाता है कि मुगलों ने इस मंदिर को नष्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन मंदिर के ब्राह्मणों ने पवित्र मूर्ति को उनके प्रयासों से बचा लिया।वहीं, त्र्यंबकेश्वर मंदिर से थोड़ी दूरी पर ब्रह्मगिरी पर्वत पर ट्रैकिंग के लिए भी जाया जा सकता है। यह पवित्र गोदावरी नदी का उद्गम स्थल भी है। यहां आप रोमांच का अनुभव कर सकते हैं।