Samachar Nama
×

ऋषिकेश जा रहे हैं तो इसके पास की इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर, ट्रिप का मजा होगा दोगुना

;

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोग बाहर जाने के बारे में कम ही सोचते हैं। लेकिन अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आप ठंडी जगह का प्लान बनाते हैं। उमस और धूप से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन सबसे अच्छे होते हैं। जब हिल स्टेशन की बात आती है तो ऋतिकेश का नाम सबसे ज्यादा लिया जाता है। ऋषिकेश अपनी शाम की गंगा आरती और राफ्टिंग के लिए जाना जाता है। गर्मी के मौसम में यहां राफ्टिंग का मजा लिया जाता है।

ऋषिकेश एडवेंचर के लिए बहुत ही बेहतरीन है। लेकिन अगर आप ऋषिकेश से थोड़ा आगे जाएंगे तो आपको एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। जी हां, आज हम आपको ऋषिकेश के पास 5 ऐसी जगहें बता रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां एक बार घूमना तो बनता ही है। तो चलिए आपको बताते हैं ऋषिकेश के आसपास की 5 बेहतरीन छिपी हुई जगहें।

ऋषिकेश से 35 किमी दूर स्थित यह जगह बेहद खूबसूरत है। यह जगह गंगा नदी के किनारे बसी है और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां राफ्टिंग रैपिड्स काफी मशहूर हैं, लेकिन फिर भी यहां बहुत कम लोग रुकते हैं। आसपास का जंगल और शांत माहौल इसे खास बनाता है। यहां आप राफ्टिंग, कैंपिंग, बर्ड वॉचिंग, नाइट बोनफायर का मजा ले सकते हैं।

ऋषिकेश से 22 किमी दूर शिवपुरी से साइड ट्रैक पर स्थित यह जगह भी बेहद खूबसूरत है। यह एक छोटा सा जंगल वाला गांव है जो अपने शांत माहौल और पहाड़ी जीवन के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले लोग अक्सर अकेले रहकर "डिजिटल डिटॉक्स" का अनुभव करते हैं। यहां आप होमस्टे करके स्थानीय जीवनशैली का आनंद ले सकते हैं।

यह जगह ऋषिकेश से 17 किलोमीटर दूर है। इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन अब यह धीरे-धीरे बंजी जंपिंग की वजह से मशहूर हो रही है। लेकिन आसपास के जंगल और हाइकिंग ट्रेल्स अभी भी अछूते हैं। यहां का शांत माहौल और रोमांच दोनों ही बेहतरीन हैं। अगर आप यहां आएं तो बंजी जंपिंग, फॉरेस्ट ट्रैकिंग, योगा रिट्रीट जरूर करें।

Share this story

Tags