Samachar Nama
×

 ये हैं देश की सबसे सस्ती और खूबसूरत जगह, हर पल होगा यादगार

 अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं और इसे किसी शांत और खूबसूरत जगह पर मनाना चाहते हैं तो दक्षिण भारत आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। जी हां, दक्षिण भारत अपनी बेमिसाल खूबसूरती, हरी-भरी पहाड़ियों, सुहावने मौसम, बैकवाटर बोटिंग, कल्चर और खान-पान के लिए देश-विदेश में मशहूर है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आपको कहां जाना चाहिए।

एलेप्पी- अगर आप हाउसबोट का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो केरल का एलेप्पी आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। जी हां, अल्लेप्पी अपने बैकवाटर बोटिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां हाउसबोट में रात बिताना आपके लिए किसी यादगार अनुभव से कम नहीं होगा। इसके साथ ही यहां के हर कोने में आपको प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलेगी।

मुन्नार- मुन्नार भी केरल की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। जी हां और मुन्नार की खूबसूरत पहाड़ियां और रात में आसमान में दिखने वाले सितारे आपको इस जगह का दीवाना बना देंगे। हां और अगर आप हनीमून के लिए मुन्नार जा रहे हैं तो यहां आपको एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बेहद शांतिपूर्ण माहौल मिलेगा। साथ ही यहां का स्थानीय खाना भी बहुत अच्छा है और घूमने की कई जगहें हैं।

लक्षद्वीप- लक्षद्वीप अपने खूबसूरत जंगलों और समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। जी हां और लक्षद्वीप एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। अगर आप यहां जाएंगे तो आपको यहां काफी शांति मिलेगी और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।

वायनाड- अगर आप हनीमून पर केरल जाने का प्लान बना रहे हैं तो वायनाड जरूर जाएं। जी हां, हनीमून के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां घूमने के लिए कई जगह हैं। जी हां और अक्टूबर से मार्च के महीने यहां घूमने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

कूर्ग- कर्नाटक का कूर्ग भी आपके लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन हो सकता है। जी हां और यहां आपको कई सारे झरने और कॉफी के हरे-भरे बागान मिल जाएंगे। साथ ही अगर आपको सर्दियां ज्यादा पसंद नहीं हैं तो कूर्ग आपके लिए सही जगह है।

ऊटी- ऊटी भारत के शीर्ष हनीमून स्थलों में से एक है। जी हां और ऊटी में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां का मौसम बहुत अच्छा है। अक्टूबर से फरवरी तक के महीने इस जगह की यात्रा के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

Share this story

Tags