Samachar Nama
×

इस मई आप भी जरूर बनाएं गांधीनगर घूमने की योजना, कम खर्च में यादगार बनेगा सफर

गुजरात की गिनती देश के विकसित राज्यों में होती है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है.......
सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है गांधीनगर, यात्रा के दौरान जरूर घूमें 6 जगहें, यादगार रहेगा सफर

ट्रैवल न्यूज डेस्क!!! गुजरात की गिनती देश के विकसित राज्यों में होती है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। लेकिन क्या आप गांधीनगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं। आपको बता दें, अगर आप गुजरात की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आप गांधीनगर जाकर अपनी यात्रा को खास और यादगार बना सकते हैं।गुजरात में साबरमती नदी के तट पर स्थित गांधीनगर को देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत कहा जाता है। ऐसे में गुजरात जाने वाले लोग गांधीनगर घूमना भी पसंद करते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं गांधीनगर के कुछ मशहूर ट्रेवल डेस्टिनेशन के नाम जहां आप अपनी यात्रा का भरपूर मजा ले सकते हैं।

सरिता उद्यान

गांधीनगर स्थित सरिता उद्यान गुजरात का प्रसिद्ध पिकनिक स्थल माना जाता है। साबरमती नदी के किनारे बसे इस गार्डन में आप रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ खूबसूरत पक्षी और मोर भी देख सकते हैं। वहीं, सरिता उद्यान को घूमने में आपको सिर्फ 1 घंटे का समय लग सकता है।

त्रिमंदिर

गुजरात के गांधीनगर स्थित त्रिमंदिर में आप जैन धर्म के साथ-साथ वैष्णव धर्म की झलक भी देख सकते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव और विष्णु के कई अवतारों महावीर जैन की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। मंदिर परिसर में एक भव्य फव्वारा और एक मिनी थियेटर भी है। त्रिमंदिर सुबह 5:30 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।

दांडी कॉटेज संग्रहालय

गांधीनगर में स्थित दांडी कॉटेज संग्रहालय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ है। दांडी मार्च या सविनय अवज्ञा आंदोलन को इस संग्रहालय में चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। दांडी कॉटेज संग्रहालय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है।

संत सरोवर बांध

गांधीनगर में संत सरोवर बांध साबरमती नदी पर बना है। सरिता पार्क से कुछ ही दूरी पर स्थित इस बांध में कई श्रद्धालु डुबकी लगाने आते हैं। इसके अलावा, गांधीनगर में पिकनिक या सप्ताहांत का आनंद लेने के लिए संत सरोवर बांध की यात्रा सबसे अच्छी हो सकती है।

Share this story

Tags