इस दिवाली आप भी जरूर करें माता लक्ष्मी के प्रसिद्व मंदिर की सैर, मिलेगा सौभाग्य का आशीर्वाद, वीडियो देख फौरन बना लेंगे घूमने की योजना

रोशनी का त्योहार दिवाली इस साल 31 अक्टूबर/1 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। दिवाली का त्यौहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसीलिए इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है।इस मौके पर लोगों के घरों, दफ्तरों और मंदिरों में माता लक्ष्मी की पूजा की गई. दिवाली की शुभ रात को लक्ष्मी पूजा की जाती है। इस मौके पर आप महालक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं।
दिवाली के मौके पर कई दफ्तरों में छुट्टियां हैं. पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान जब भी छुट्टी मिले तो अपने शहर के नजदीक प्रसिद्ध लक्ष्मी माता मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। दीपोत्सव के दौरान इन लक्ष्मी मंदिरों में धूमधाम से दिवाली मनाई जाती है.माता लक्ष्मी का प्रसिद्ध श्री पद्मावती देवी मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुचनूर में स्थित है। तिरूपति बालाजी मंदिर जाने वाले भक्त पद्मावती मंदिर के दर्शन अवश्य करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग तिरूपति बालाजी मंदिर जाते हैं उनकी मनोकामना तभी पूरी होती है जब वे देवी पद्मावती के दर्शन भी करते हैं। यहां दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है.
महालक्ष्मी मंदिर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित है। मान्यता है कि यहां हर भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में देवी लक्ष्मी के साथ-साथ देवी काली और देवी सरस्वती भी विराजमान हैं। दिवाली के दिन मंदिर को बहुत खूबसूरती से सजाया जाता है और भव्य पूजा की जाती है। दिवाली पर यहां मां लक्ष्मी के दर्शन के लिए जा सकते हैं।दिल्ली के लक्ष्मीरायण मंदिर को बिड़ला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
मंदिर में देवी लक्ष्मी अपने पति भगवान विष्णु के साथ विराजमान हैं। यहां भक्तों की भारी भीड़ देखी जा सकती है. मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दिवाली पर लोग यहां अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए जाते हैं।अपनी भव्यता के लिए जाना जाने वाला देवी लक्ष्मी मंदिर मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित है। यहां दिवाली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है. इस मंदिर में धनतेरस से दिवाली तक देवी लक्ष्मी को सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। दिवाली पर यहां बहुत भीड़ होती है. आप दिवाली मनाने से पहले या दिवाली के दिन इस मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।