Samachar Nama
×

वायरल डॉक्यूमेंट्री में जाने जयपुर की फिल्म सिटी कहे जाने वाले सिटी पैलेस के बारे में सबकुछ

सिटी पैलेस, जयपुर में विभिन्न आकृतियों और आकारों के मंडप, उद्यान और मंदिर हैं। त्रिपोली (तीन द्वार), उदय पोल और वीरेंद्र पोल जैसे विशाल प्रवेश द्वार हैं जो परिसर में प्रवेश प्रदान करते हैं...
sadfsd

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!! सिटी पैलेस, जयपुर में विभिन्न आकृतियों और आकारों के मंडप, उद्यान और मंदिर हैं। त्रिपोली (तीन द्वार), उदय पोल और वीरेंद्र पोल जैसे विशाल प्रवेश द्वार हैं जो परिसर में प्रवेश प्रदान करते हैं। जबकि बाद वाले दो जनता के लिए खुले हैं, पहला शाही परिवारों को इसके माध्यम से गुजरने की अनुमति देता है। इस जगह के मुख्य आकर्षणों में चंद्र महल, मुकुट महल, श्री गोविंद देव जी मंदिर, महारानी का महल, मुबारक महल और सिटी पैलेस संग्रहालय शामिल हैं।

सिटी पैलेस का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1729 से 1732 ई. के मध्य कराया था। शाही वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य और अंग्रेज़ शिल्पकार सर सैमुअल स्विंटन जैकब ने उस समय बींसवी सदी का आधुनिक नगर रचा था। साथ ही बेहतरीन, खूबसूरत, सभी सुविधाओं और सुरक्षा से लैस शाही प्रासाद। सिटी पैलेस की भवन शैली राजपूत, मुग़ल और यूरोपियन शैलियों का अतुल्य मिश्रण है। लाल और गुलाबी सेंडस्टोन से निर्मित इन इमारतों में पत्थर पर की गई बारीक कटाई और दीवारों पर की गई चित्रकारी मन मोह लेती है। कछवाहा शासकों के पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं थी। इसलिए महाराजा जयसिंह द्वितीय पूरी तरह नियोजित सुरक्षित, सुंदर और समृद्ध शहर बसाना चाहते थे। जयपुर शहर अठारहवीं सदी में बना पहला नियोजित शहर था। इसके साथ ही इसका वैभव बेहतरीन और हैरान कर देने वाला था।

पर्यटक 'बड़ी चौपड़' से 'हवामहल' मार्ग होते हुए सिरहड्योढी दरवाजा से जलेब चौक पहुंचते हैं। यहाँ वे अपने वाहन खड़ा कर सकते हैं। सिरहड्योढी दरवाजे के सामने पैलेस में प्रवेश के लिए उदयपोल दरवाजा है। चौक के दक्षिणी द्वार से जंतर-मंतर के वीरेन्द्र पोल गेट से सिटी पैलेस में प्रवेश का द्वार है। द्वार के ठीक दायीं ओर टिकिट खिड़की है, जहां महल में प्रवेश के लिए निर्धारित शुल्क अदा करने के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां ली जा सकती हैं। वीरेन्द्रपोल के बायें ओर सुरक्षाकर्मी कक्ष है और दायें ओर फोटोग्राफी कक्ष। यहां से प्रवेश करने पर पर्यटकों को मेटल डिटेक्टर सुरक्षा तंत्र से गुजरना होता है।

जयपुर के सिटी पैलेस के बारे में यह उक्ति सटीक है कि "शहर के बीच सिटी पैलेस नहीं, सिटी पैलेस के चारों ओर शहर है।" इस गूढ़ तथ्य का राज है जयपुर के वास्तु में। जयपुर की स्थापना पूरी तरह से वास्तु आधारित थी। जिस प्रकार सूर्य के चारों ओर ग्रह होते हैं। उसी तरह जयपुर का सूर्य चंद्रमहल यानि सिटी पैलेस है। जिस तरह सूर्य सभी ग्रहकक्षों का स्वामी होता है, उसी प्रकार जयपुर शहर भी सिटी पैलेस की कृपा पर केंद्रित था। नौ ग्रहों की तर्ज पर जयपुर को नौ खण्डों यानि ब्लॉक्स में बसाया गया। नाहरगढ़ से ये ब्लॉक साफ नजर आते हैं। इन नौ ब्लॉक्स में से दो में सिटी पैलेस बसाया गया और शेष सात में जयपुर शहर यानि परकोटा। इस प्रकार शहर के बहुत बड़े हिस्से में स्थित सिटी पैलेस के दायरे में बहुत-सी इमारतें आती थीं। इनमें चंद्रमहल, सूरजमहल, तालकटोरा, हवामहल, चांदनी चौक, जंतरमंतर, जलेब चौक और चौगान स्टेडियम शामिल हैं। वर्तमान में चंद्रमहल में शाही परिवार के लोग निवास करते हैं। शेष हिस्से शहर में शुमार हो गए हैं और सिटी पैलेस के कुछ हिस्सों को संग्रहालय बना दिया गया है।

Share this story

Tags