Samachar Nama
×

चैत्र नवरात्रि के पावन मौके पर आप भी परिवार के साथ जरूर करें पश्चिम बंगाल के इन प्रसिद्ध देवी मंदिरों में दर्शन, मिलेगा अनोखा आर्शीवाद

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के दर्शन के लिए विभिन्न मंदिरों में जाना पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको देवी मां के उन मंदिरों के बारे...
;;;;;;;;

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होने जा रही है। नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के दर्शन के लिए विभिन्न मंदिरों में जाना पसंद करते हैं। इस लेख में हम आपको देवी मां के उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। नवरात्रि के अवसर पर देश भर से लोग पश्चिम बंगाल में स्थित मां दुर्गा के मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। आप प्रसिद्ध दुर्गा और काली मंदिर भी देख सकते हैं।

कालीघाट काली मंदिर

कोलकाता में स्थित कालीघाट मंदिर बहुत प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी काली के रूप को समर्पित है। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि देवी काली सती के दाहिने पैर की उंगलियां यहां गिरी थीं। चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां काफी भीड़ रहती है।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर

दक्षिणेश्वर काली मंदिर पश्चिम बंगाल में बहुत प्रसिद्ध है। यह मंदिर माँ दुर्गा के नौ रूपों में से एक देवी काली को समर्पित है। यह मंदिर अपने आध्यात्मिक वातावरण के लिए काफी प्रसिद्ध है। लाखों भक्त दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन करने आते हैं।

किरीटेश्वरी मंदिर

अगर आप पश्चिम बंगाल जा रहे हैं तो किरीटेश्वरी मंदिर जरूर जाएं। किरीटेश्वरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। आपको बता दें कि यह प्रसिद्ध मंदिर हुगली नदी के तट पर स्थित है। यहां देवी किरीटेश्वरी के साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।

Share this story

Tags